DSP भुल्लर की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, घटना कल शाम की
पटियाला। पंजाब पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के पुलिस उपाधीक्षक( डीएसपी) की गगलदीप सिंह भुल्लर की बुधवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक ने आज यहां बताया कि घटना शाम करीब सात बजे की है। श्री भुल्लर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया …
पटियाला। पंजाब पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के पुलिस उपाधीक्षक( डीएसपी) की गगलदीप सिंह भुल्लर की बुधवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक ने आज यहां बताया कि घटना शाम करीब सात बजे की है। श्री भुल्लर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पारीक ने कहा कि डीएसपी अपने घर पर थे जब पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनी। उन्होंने कहा,“ हम अभी मौत के सही कारण पर टिप्पणी नहीं कर सकते। हम मामले की जांच कर रहे हैं और फोरेंसिक विशेषज्ञों को अपराध स्थल पर भेजा गया है।” डीएसपी की मौत को आत्महत्या का मामला माना जा रहा है या फिर दुर्घटना का। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजिंदरा अस्पताल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र के रायगढ़ में आरसीएफ प्लांट के अंदर धमाका, 3 की मौत, कई जख्मी
