रायबरेली: जहरीले जीव जंतुओं का ठिकाना बना तालाब, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, विधायक ने दिया आश्वासन
रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले के शिवगढ़ क्षेत्र के पिण्डौली गांव में स्थित तालाब में खड़ी बड़ी-बड़ी झाड़ियों के बीच जहरीले जीव जंतुओं ने भी अपना ठिकाना बना रखा है और आये दिन यह जहरीले जीव तालाब से बाहर निकल कर घूमते हैं जिससे लोगों पर खतरा बना रहता हैं। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई …
रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले के शिवगढ़ क्षेत्र के पिण्डौली गांव में स्थित तालाब में खड़ी बड़ी-बड़ी झाड़ियों के बीच जहरीले जीव जंतुओं ने भी अपना ठिकाना बना रखा है और आये दिन यह जहरीले जीव तालाब से बाहर निकल कर घूमते हैं जिससे लोगों पर खतरा बना रहता हैं।
ग्रामीणों ने तालाब की सफाई एवं सौंदर्यीकरण के लिए जिला अधिकारी से लेकर बीडीओ तक दर्जनों बार मांग की लेकिन अब तक इस ओर किसी भी अधिकारी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने तालाब के पास एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। क्षेत्र में प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही सपा विधायक श्यामसुंदर भारती ने गांव पहुंच ग्रामीणों से वार्ता कर जल्द ही तालाब का सौंदर्यीकरण कराये जाने की बात कही।
गौरतलब है कि गांव की बस्ती के बीच बने तालाब की साफ सफाई न होने से जंगल खड़ा हो गया है जिसकी वजह से जहरीले जीवो ने अपना बसेरा बना लिया और सड़क लेकर लेकर लोगो के घरों तक इन जीव जंतुओं की चहलकदमी रहती हैं। आलम यह है कि ग्रामीणों को रास्तों पर चलने फिरने एवं दरवाजे उठने बैठने में भी डर लगता है।
ग्राम प्रधान प्रीति वर्मा ने कई बार मनरेगा योजना के तहत तालाब खुदवाने का प्रयास किया लेकिन जहरीले जीव-जंतुओं के डर से श्रमिकों ने तालाब की सफाई करना तो दूर तालाब के पास जाना तक मुनासिब नहीं समझा। इस मौके पर ग्रामीण उदयराज, दीपक रावत, राजेश कुमार, संतसेवक, कुलदीप वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, संत प्रकाश, पूर्व प्रधान रामपाल, शिवप्रसाद सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: मनरेगा महिला मेट ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
