अयोध्या: डीएवी अनपरा की टीम ने टेबल टेनिस, फुटबॉल और चेक प्रतियोगिता में लहराया परचम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुमारगंज, अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में चल रहे दो दिवसीय आठवीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। खेल प्रतियोगिता में डीएवी अनपरा की टीम ने टेबल टेनिस, फुटबॉल और चेक प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। एनडीडीएवी पब्लिक स्कूल की टीम दूसरा स्थान पाकर …

कुमारगंज, अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में चल रहे दो दिवसीय आठवीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। खेल प्रतियोगिता में डीएवी अनपरा की टीम ने टेबल टेनिस, फुटबॉल और चेक प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। एनडीडीएवी पब्लिक स्कूल की टीम दूसरा स्थान पाकर उप विजेता बनी।

आठवीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमी फाइनल मैच डीएवी कुमारगंज और डीएवी अनपरा के बीच खेला गया, जिसमें कुमारगंज की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 89 रन बनाया। वहीं अनपरा की टीम 12 ओवर में सिर्फ 71 रन पर ही ऑल आउट हो गई।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का ऊंचाहार और कुमारगंज की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें ऊंचाहार की टीम विजेता तथा कुमारगंज उपविजेता रही। कबड्डी मैच का फाइनल में डीएवी टांडा की टीम ने जीत दर्ज की। बैडमिंटन का फाइनल मैच में डीएवी अनपरा की टीम विजयी रही जबकि कुमारगंज उपविजेता रही।

हैंडबॉल प्रतियोगिता में डीएवी कुमारगंज ने अनपरा हो हरा जीत हासिल की। इस मैच में कृषि विश्वविद्यालय की प्रथम महिला मीना सिंह ने बच्चों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। खो-खो प्रतियोगिता में डीएवी टांडा विजई हुई, जबकि डीएवी अनपरा उपविजेता रही। उपविजेता का खिताब डीएवी खड़िया को प्राप्त हुआ।

फुटबॉल मैच में डीएवी अनपरा विजई रही, जबकि उपविजेता का खिताब कुमारगंज को मिला। क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबले में डीएवी ऊंचाहार ने डीएवी कुमारगंज को पांच विकेट से हराकर जीत हासिल की। स्कूल की प्रधानाचार्य पुष्पा कुमारी व कलस्टर इंचार्ज अंकुर भाटिया ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल एवं शील्ड देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: छठे दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए अयोध्या पहुंचे CM योगी, तैयारियों का लिया जायजा

संबंधित समाचार