अयोध्या: प्रधानाचार्य परिषद ने शिक्षा भवन पर दिया धरना
अयोध्या, अमृत विचार। उप्र प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो के द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया । धरने में प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित 14 सूत्रीय मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया। धरने में विस्तार से सभी वक्ताओं …
अयोध्या, अमृत विचार। उप्र प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो के द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया । धरने में प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित 14 सूत्रीय मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया।
धरने में विस्तार से सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। धरने में पत्रक लेने के लिए डीआईओएस उपस्थित हुए और उन्हें शिक्षा राज्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। धरने को संबोधित करने वाले वक्ताओं में प्रमुख रूप से डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी प्रदेशीय संरक्षक, डॉ. मणि शंकर तिवारी प्रदेशीय कोषाध्यक्ष, डॉ. नील कांत वर्मा मंडल अध्यक्ष डॉ राम सुरेश मिश्रा जिला अध्यक्ष, राम प्रिया शरण सिंह जिला मंत्री डॉ रमेश कुमार मिश्रा संगठन मंत्री , डॉ रामकृष्ण मिश्रा संरक्षण मंत्री डॉ तारा सिंह, डॉ उदय भान सिंह, डॉ ओंकार नाथ मिश्र, डॉ के के यादव पूर्व प्रधानाचार्य देवी प्रसाद वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य हरि बख्श सिंह, तिलकधारी सिंह आदि ने संबोधित किया।
ये भी पढ़ें-एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
