बहराइच: डीएम के ड्राइवर का बेटा बना एसडीएम, पीसीएस परिणाम में मिली 40वीं रैंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। यूपी पीसीएस की परीक्षा पास कर बहराइच जिले के रहने वाले होनहार ने न सिर्फ जिले का नाम रोशन किया है। बल्कि अपने कड़े परिश्रम के बदौलत अपने पिता के माथे पर कामयाबी का तिलक लगातार पूरे जिले में उनका नाम रोशन कर दिया है। एसडीएम पद पर चयन होने पर परिवार में हर्ष …

बहराइच। यूपी पीसीएस की परीक्षा पास कर बहराइच जिले के रहने वाले होनहार ने न सिर्फ जिले का नाम रोशन किया है। बल्कि अपने कड़े परिश्रम के बदौलत अपने पिता के माथे पर कामयाबी का तिलक लगातार पूरे जिले में उनका नाम रोशन कर दिया है। एसडीएम पद पर चयन होने पर परिवार में हर्ष है। वहीं जिलाधिकारी ने भी संदेश जारी कर बधाई दी है। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के केतारपुरवा तखवा गांव निवासी कल्याण सिंह मौजूदा समय में एनटीपीसी (NTPC) मे सहायक प्रबंधक पद पर सोलापुर मुंबई में कार्यरत है।

कल्याण सिंह मौर्य के पिता जवाहर लाल मौर्य बहराइच में जिलाधिकारी के वाहन चालक हैं। जबकि मां का तकरीबन 5 वर्ष पहले निधन हो चुका है। कल्याण सिंह मौर्य ने लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा पास कर जनपद का मान बढ़ाया है। डीएम की गाड़ी चलाने वाले ड्राईवर पिता का सपना था कि उसका बेटा भी अफसर बनें,जिसके लिये बेटे की पढ़ाई लिखाई में कोई कमी आड़े नहीं आने दी, और बेटे ने भी अपने पिता का मान सम्मान बढ़ाने के लिये जी तोड़ मेहनत कर PCS की परीक्षा पास कर SDM बनकर कामयाबी की मिशाल कायम की।

माता पिता की इच्छा के अनुरूप प्रशासनिक सेवा में जाने का मन में संकल्प लेकर कल्याण सिंह अपने कड़े संघर्षों की बदौलत SDM के पद पर कल्याण सिंह मौर्य इस समय एनटीपीसी मे सहायक प्रबंधक पद पर सोलापुर मुंबई में कार्यरत है। पिता जवाहर लाल मौर्य जिलाधिकारी बहराइच के ड्राइवर पद पर तैनात है। जबकि मां का करीब 5 वर्ष पहले निधन हो चुका है। पिता के परिश्रम और कल्याण की लगन और मेहनत, पढ़ाई के प्रति रूचि से ये सब संभव हुआ है। कल्याण सिंह की प्रारंभिक पढ़ाई बहराइच से हुयी है। इंटर के बाद बीएचयू बनारस मे हुई है, फिर दिल्ली आईआईटी कालेज मे एमएससी करने चले गए, वही से एनटीपीसी मे नौकरी लग गई।

नौकरी करने के साथ ही पीसीएस की परीक्षा पास कर प्रशासनिक सेवा में जाने का जुनून था। अपनी लगन और मेहनत के बल पर कल्याण सिंह ने यह मुकाम भी बुधवार को हासिल कर लिया। पीसीएस का परीक्षा परिणाम निकला तो परिवार में जश्न का माहौल बन गया। ओबीसी कैटेगरी में 40 वीं रैंक पाकर कल्याण सिंह एसडीएम के पद पर चयनित हुए हैं।

कल्याण अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने पापा, मां व बड़े भाई संजय सिंह मौर्या व गुरुजनों को दे रहे हैं। गौरतलब हो कि कल्याण के बड़े भाई संजय सिंह नोयडा मे कंप्यूटर इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं। उधर चालक के बेटे द्वारा पीसीएस परीक्षा पास करने पर जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने संदेश जारी कर हर्ष जताया है। साथ ही सभी को पढ़ाई करने की सीख दी है।

यह भी पढ़ें:-यूपीपीएससी रिजल्ट्स : शुभेंदु बने एसडीएम और राहुल यादव आबकारी अधिकारी

संबंधित समाचार