लखनऊ: शुरू हुई भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ मध्यकमान की ओर से सेना की अग्निवीर रैली की शुरुआत गुरुवार को हो गई। 13 जनपदों के लिए कानपुर में शुरू हुई भर्ती रैली में पहले दिन ही युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। लखनऊ मध्य कमान के प्रवक्ता शांतनु प्रताप सिंह ने बताया ये भर्ती रैली कानपुर के …

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ मध्यकमान की ओर से सेना की अग्निवीर रैली की शुरुआत गुरुवार को हो गई। 13 जनपदों के लिए कानपुर में शुरू हुई भर्ती रैली में पहले दिन ही युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। लखनऊ मध्य कमान के प्रवक्ता शांतनु प्रताप सिंह ने बताया ये भर्ती रैली कानपुर के अरमरेना स्टेडियम में शुरू हुई है । उन्होंने कहा 13 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए यह रैली, 10 नवंबर तक जारी रहेगी। रैली के लिए सेना के अधिकारियों द्वारा नागरिक प्रशासन और कानपुर स्थित आयुध कारखानों के समन्वय में विस्तृत व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया की पहले दिन गोंडा जिले की तहसीलों के लिए पहले दिन लगभग 4500 उत्साही अभ्यर्थी पहुंचे। सेना के अधिकारियों ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे सही दस्तावेजों के साथ तैयार होकर आएं और दलालों के बहकावे में न आएं, ऐसा न करने पर उन्हें रैली में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ये भी पढ़ें-हैकर ने ऑस्ट्रेलियाई बीमा कंपनी के आंकड़े किए चोरी, जारी करने के लिए की फिरौती मांग

संबंधित समाचार