आगरा: बंदियों के बनाये दीयों से रोशन होगा शहर, जेल में हुई नयी शुरुआत
आगरा, अमृत विचार। जिला जेल में हर साल दीये बनाए जाते हैं। इस बार गोबर से दीये बना रहे हैं। जेल प्रशासन द्वारा बंदियों से दीये तैयार कराने का उद्देश्य उनके जीवन को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाना है। आगरा जिला जेल के बंदी गोबर से दीये बना रहे हैं। एक लाख से अधिक …
आगरा, अमृत विचार। जिला जेल में हर साल दीये बनाए जाते हैं। इस बार गोबर से दीये बना रहे हैं। जेल प्रशासन द्वारा बंदियों से दीये तैयार कराने का उद्देश्य उनके जीवन को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाना है। आगरा जिला जेल के बंदी गोबर से दीये बना रहे हैं। एक लाख से अधिक दीये बनाए जाने हैं। जिला जेल में बंद इब्राहिम और आमिर समेत 15 मुस्लिम बंदी भी दीयों को बनाने में जुटे हैं। इन दीयों को गोबर के बुरादे से तैयार किया जा रहा है।
गोबर का बुरादा गीला करने के बाद उसे खराब एलईडी बल्ब के ऊपर लगा देते हैं। कुछ देर सुखाने के बाद उसे निकाल लेते हैं। अब तब हजारों दीये तैयार हो चुके हैं। इन दीयों को मुलाकातियों को बेचा जाएगा, जिससे बंदियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही दिवाली पर उनके घरों को रोशन करने का माध्यम भी बनेंगे।
ये भी पढ़ें-मुरादाबाद : व्यापारियों ने बैठक कर पुलिस कारवाई का जताया विरोध
