बुलंदशहर: छात्रा के साथ स्कूल वैन चालक ने की छेड़छाड़, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर, अमृत विचार। करणवास चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के साथ स्कूली वैन चालक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे भविष्य में भुगत लेने की धमकी दी है। वही, अब पीड़िता के पिता ने थाने पर आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। डिबाई …

बुलंदशहर, अमृत विचार। करणवास चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के साथ स्कूली वैन चालक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे भविष्य में भुगत लेने की धमकी दी है। वही, अब पीड़िता के पिता ने थाने पर आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

डिबाई की करण वास चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बुधवार शाम को थाने पर तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसकी पुत्री सीबीएससी बोर्ड के एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। बताया कि उनकी पुत्री घर से प्रतिदिन की तरह स्कूली वैन से स्कूल गई थी। जहां से वह दोपहर को वापस लौट रही थी। अंतिम गांव उसका होने के कारण पहले ही सभी छात्राएं रास्ते में उतर चुकी थी।

वेन में उस दौरान वह अकेली मौजूद थी। आरोप है कि उसी समय वैन चालक ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसे भविष्य में भुगत लेने की धमकी दी है। छात्रा ने घर जाकर अपनी बहन को मामले के बारे में बताया। पीड़ित पिता ने घटना के संबंध में पुलिस को चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

ये भी पढ़ें-ब्रिटेन सरकार में जारी उथल-पुथल के बीच जोर पकड़ रही प्रधानमंत्री ट्रस को हटाने की मांग

संबंधित समाचार