पीलीभीत: बाइक मैकेनिक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। दुकान से साथ ले जाकर एक बाइक मैकेनिक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। चंद घंटे बाद ही उसका शव दुकान से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में लहूलुहान हालत में मिल गया। इसकी सूचना मिलने पर एसपी, एएसपी समेत कई अफसर मौके …

पीलीभीत, अमृत विचार। दुकान से साथ ले जाकर एक बाइक मैकेनिक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। चंद घंटे बाद ही उसका शव दुकान से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में लहूलुहान हालत में मिल गया। इसकी सूचना मिलने पर एसपी, एएसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। मृतक की मां ने जेठ और उसके बेटे पर पुराने विवाद में हत्या करने की आशंका जताते हुए तहरीर दी। एसपी की ओर से गठित दो टीमों ने सभी बिंदुओं पर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: पुलिस कार्रवाई से हताश पीड़ित पलायन को मजबूर, मकान बिकाऊ के लगाए फ्लैक्स

जहानाबाद थाना क्षेत्र के शाही गांव निवासी अभिषेक (21) पुत्र राम बहादुर बरेली हाईवे पर खमरिया पुल गांव के पास बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता था। इससे पहले दुकान पर उसके पिता बैठा करते थे। रोज की तरह बुधवार सुबह वह दुकान पर पहुंच गया। उसका छोटा भाई आशीष भी दुकान पर ही था। शाम करीब चार बजे एक अज्ञात व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और बताया कि उसकी बाइक खराब हो गई, जोकि कुछ दूरी पर खड़ी है।

इसके बाद अभिषेक बाइक ठीक करने के औजार लेकर अपनी बाइक से उक्त युवक को बैठाकर अधकटा जाने वाले मार्ग की तरफ चला गया। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो छोटे भाई आशीष ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। जिसके बाद परिवार वाले मैकेनिक की तलाश में जुट गए। रात करीब 10 बजे पहले लापता हुए मैकेनिक की बाइक खड़ी मिली।

दूसरे दिन गुरुवार सुबह पुलिस और परिवार वाले खोजबीन करते हुए आगे बढ़े तो दुकान से करीब पांच सौ मीटर आगे गन्ने के खेत में अभिषेक का लहूलुहान शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियार की चोटों के कई निशान थे, जिससे मामला सीधे तौर पर हत्या की ओर इशारा कर गया।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। एसपी दिनेश कुमार, एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने मौका मुआयना कर जानकारी की। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फील्ड यूनिट टीम के एक्सपर्ट ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाने को पड़ताल की।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: चंपावत से लखनऊ जा रहा सेना का ट्रक पलटा, दो जवान घायल

संबंधित समाचार