जलालाबाद: कोरोना से नही माँ से बिछड़कर मर जायेगा मासूम
जलालाबाद, मुकीम हुसैन। वीडियो में सुनाई दे रही चीखे चार साल के मासूम कोरोना संक्रमित बच्चे की है जिसे पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद एल1 अस्पताल में भर्ती किया गया है। वैश्विक महामारी कोरोना अब जिले को पूरी तरह से जकड़ चुकी है। प्रवासी, स्थानीय, बूढ़े, जवान अब कोई भी इसकी पकड़ से दूर नही …
जलालाबाद, मुकीम हुसैन। वीडियो में सुनाई दे रही चीखे चार साल के मासूम कोरोना संक्रमित बच्चे की है जिसे पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद एल1 अस्पताल में भर्ती किया गया है। वैश्विक महामारी कोरोना अब जिले को पूरी तरह से जकड़ चुकी है। प्रवासी, स्थानीय, बूढ़े, जवान अब कोई भी इसकी पकड़ से दूर नही है अभी तक कोरोना लाइलाज बीमारी बना हुआ है और इसने मासूम बच्चों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है।
बुधवार को एक मासूम बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे एल1 हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हुई तो सभी का दिल कांप गया बच्चे और उसकी माँ का करुण रुदन किसी से बर्दाश्त न हुआ मगर फिर भी न तो प्रशासन का दिल पसीजा न ही कोई ग्रामीण बच्चे को रोकने का साहस कर सका।
मामला शाहजहांपुर के ददरौल ब्लाक के मडगांव का है जहां एक चार वर्षीय मासूम बच्चे की कोरोना रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे एल 1 अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए गाँव पहुँच गई बच्चे को ले जाने आई टीम की खबर ग्रामीणों को लगी तो यह बात जंगल की आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मासूम बच्चे के घर के आस पास दर्जनों ग्रामीण इकट्ठे हो गए।
बच्चे की माँ और बच्चा दोनो ने एक दूसरे से अलग होने के बारे में कभी सोचा भी नही था मगर कोरोना काल में उन्हें यह दिन भी देखना पड़ गया जैसे तैसे माँ को समझा बुझाकर बच्चे को गाड़ी में बिठा कर अस्पताल लाया गया मगर अस्पताल पहुँचते ही बच्चे ने रो रोकर पूरा अस्पताल अपनी करुण वेदना से भर दिया।
बच्चे को देख वहां मौजूद हर संक्रमित की आंख भर आईं अंत मे रोते बिलखते बच्चा बेड पर सो गया बच्चा रोते रोते सोया या बेहोश हुआ इसकी भी खबर लेने वाला वहां कोई नही था अस्पताल में पहले से भर्ती मरीजों ने सहानुभूति में बच्चे को दुलारा पुचकारा मगर बच्चा तो बस माँ की गोद के लिए चीखें मार मार कर रोता रहा। उफ्फ ये कोरोना यहां बच्चे का ये हाल है तो माँ की स्थिति की कल्पना भी कोई ह्रदय नही कर सकता।
