बरेली में नंदनी ने किया टॉप, मनश्वेता दूसरे और निष्ठा तीसरे स्थान पर
बरेली, अमृत विचार। बुधवार को सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट घोषित हो गया। शहर में नैनीताल रोड स्थित जीआरएम स्कूल की छात्रा नंदनी अग्रवाल ने जिले में पहला स्थान पाया है। वहीं जिले में दूसरे स्थान पर डोहरा रोड स्थित जीआरएम की मनश्वेता आनंद रही हैं। व्यास वर्ल्ड स्कूल की निष्ठा सिंह ने जिले में तीसरा …
बरेली, अमृत विचार। बुधवार को सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट घोषित हो गया। शहर में नैनीताल रोड स्थित जीआरएम स्कूल की छात्रा नंदनी अग्रवाल ने जिले में पहला स्थान पाया है। वहीं जिले में दूसरे स्थान पर डोहरा रोड स्थित जीआरएम की मनश्वेता आनंद रही हैं। व्यास वर्ल्ड स्कूल की निष्ठा सिंह ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
नंदनी अग्रवाल ने 99.2 फीसदी अंकों के साथ मंडल में दूसरा स्थान भी हासिल किया है। मनश्वेता आनंद ने 98 फीसदी अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया तो हीं तीसरे स्थान पर रहीं निष्ठा सिंह ने 98.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सीबीएसई ने पहले बुधवार को दोपहर 12 बजे तक रिजल्ट घोषित करने की बात कही थी।
इसके बाद कहा कि रिजल्ट 2 बजे तक आएगा। लेकिन करीब 12:45 बजे स्कूलों की मेल पर रिजल्ट भेज दिए गए। काफी देर तक छात्र व्यक्तिगत रूप से अपना रिजल्ट नहीं देख पाए। न तो बोर्ड की वेबसाइट पर ही रिजल्ट नजर आया, न ही एसएमएस के जरिए उन्हें रिजल्ट की जानकारी मिल सकी।
