बांदा: ऐश्वर्या ने डिप्टी एसपी बनकर साबित की अपनी प्रतिभा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। एक बेटी समेत जनपद के तीन मेधावी छात्रों ने अपने माता-पिता, गुरुजनों व परिजनों को उन पर नाज करने का अवसर प्रदान किया है। गिरवां कस्बे की मूल निवासी ऐश्वर्या उपाध्याय ने यूपीपीसीएस परीक्षा-2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डिप्टी एसपी बनने का गौरव हासिल किया है, जबकि डिंगवाही के वेदप्रकाश सिंह …

बांदा, अमृत विचार। एक बेटी समेत जनपद के तीन मेधावी छात्रों ने अपने माता-पिता, गुरुजनों व परिजनों को उन पर नाज करने का अवसर प्रदान किया है। गिरवां कस्बे की मूल निवासी ऐश्वर्या उपाध्याय ने यूपीपीसीएस परीक्षा-2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डिप्टी एसपी बनने का गौरव हासिल किया है, जबकि डिंगवाही के वेदप्रकाश सिंह ने की नायब तहसीलदार पद प्राप्त किया है। इसी तरह कैरी ग्राम निवासी किसान पुत्र सुनील कुमार पटेल ने राजकीय इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य पद प्राप्त करने में सफलता हासिल की है।

पीसीएस परीक्षा के घोषित परिणामों में डिप्टी एसपी का पद प्राप्त करने वाली ऐश्वर्या के पिता श्यामाचरण उपाध्याय मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में उपभोक्ता फोरम के जज के रूप में कार्यरत हैं। उनकी माता कल्पना उपाध्याय गृहिणी हैं। ऐश्वर्या आईएएस बनने के लिये अपना प्रयत्न जारी रखेंगी।

उधर, ग्राम डिंगवाही को आदर्श ग्राम का दर्जा दिलाने वाले 25 साल तक गांव के निर्विरोध प्रधान रहे अच्छेलाल सिंह के पौत्र व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 2019 में शिक्षक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य राममिलन सिंह के सुपुत्र वेदप्रकाश सिंह का यूपी
पीसीए-2021 में नायब तहसीलदार के पद चयन हुआ है। वेदप्रकाश सिंह इससे पूर्व डीएसटीओके पद पर कार्यरत थे। मां सुनीता सिंह बेटे की सफलता पर बेहद खुश हैं।

यूपीपीसीएस-2021 के अंतिम परिणाम में बबेरू विधानसभा के ग्राम कैरी निवासी किसान सोहनलाल पटेल के सुपुत्र सुनील कुमार पटेल का चयन उत्तर प्रदेश सामान्य शिक्षा संवर्ग माध्यमिक के अंतर्गत प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज के पद पर चयन हुआ है,जिससे गांव समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्तमान में वे केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली में प्रवक्ता इतिहास के पद पर कार्यरत हैं।अपनी सफलता में उन्होंने सभी के सहयोग के साथ ही अपनी बेटियों के भाग्य को अहम बताया है।

ये भी पढ़ें-बांदा: नहीं मिली एंबुलेंस, प्रसूता की ई-रिक्शा में हुई डिलीवरी

संबंधित समाचार