अयोध्या: सेना के हेलीकाप्टर ने हेलीपैड और आसपास का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या अमृत विचार: दीपोत्सव के दिन पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की सक्रियता धरातल पर दिखने लगी है। एसपीजी की टीमें भी विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर स्थलीय जायजा ले रही हैं। वहीं गुरुवार को सेना का हेलीकाप्टर भी साकेत कॉलेज स्थित हेलीपैड और आसपास का जायजा लेने पहुंचा। लैंडिंग …

अयोध्या अमृत विचार: दीपोत्सव के दिन पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की सक्रियता धरातल पर दिखने लगी है। एसपीजी की टीमें भी विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर स्थलीय जायजा ले रही हैं। वहीं गुरुवार को सेना का हेलीकाप्टर भी साकेत कॉलेज स्थित हेलीपैड और आसपास का जायजा लेने पहुंचा। लैंडिंग और टेकआॅफ का रिहर्सल किया। जिला पुलिस और प्रशासन की ओर से भले ही अभी तक आधिकारिक रूप से प्रधानमंत्री के अयोध्या दौरे की पुष्टि न की गई हो, लेकिन धरातल पर तैयारियां तेजी से दिखने लगी हैं। जानकारों का कहना है कि दीपोत्सव के दिन पीएम मोदी लगभग तीन घंटा रामनगरी में रहेंगे। रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे तथा राम जन्मभूमि परिसर में दीप जलाने के साथ ही रामकथा पार्क में राम, लक्ष्मण व सीता के स्परूप के स्वागत, सरयू आरती तथा राम पैड़ी पर दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। अंदरखाने में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल ही रही थी कि गुरुवार को एसपीजी और अन्य सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों की सक्रियता धरातल पर दिखने लगी। आला अधिकारियों की टीम के काफिले के साथ एसपीजी ने हेलीपैड से लेकर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया और विशिष्ट सुरक्षा के मानकों पर तैयारियों को जांचा-परखा। दूसरी पहर रामनगरी के आकाश में सेना का हेलीकाप्टर दिखा। साकेत कॉलेज में बन रहे हेलीपैड पर इस हेलीकाप्टर ने लैंडिंग और टेकआॅफ का रिहर्सल ही नहीं किया बल्कि आसमान में इधर-उधर चक्कर भी लगाया। इस दौरान जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार