बरेली: दिवाली से पहले ही खराब होने लगी शहर की हवा, एयर क्वालिटी इंडेक्स ने बढ़ाई चिंता
बरेली, अमृत विचार। दिवाली से पहले ही शहर की हवा में जहर घुलने लगा है। शहर में निरंतर बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों में अनेक तरह की बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी गहराता जा रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्ववालिटी इंडेक्स) को देख क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की चिंता भी बढ़ गई …
बरेली, अमृत विचार। दिवाली से पहले ही शहर की हवा में जहर घुलने लगा है। शहर में निरंतर बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों में अनेक तरह की बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी गहराता जा रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्ववालिटी इंडेक्स) को देख क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की चिंता भी बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल शहर में वायु की गुणवत्ता का सूचकांक 225 तक पहुंच गया है, जो बेहद ही खराब माना जाता है। यदि यह स्थित लगातार बनी रही तो चिंता का विषय है।
ये भी पढ़ें- बरेली: जनपदीय एथलेटिक प्रतियोगिता में दक्षिण जोन का जलवा, खिलाड़ियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन
दिवाली के मौके पर आतिशबाजी के कारण हवा में जहर घुलने का सिलसिला अभी से शुरू हो गया है। अधिकारियों की माने तो शहर भर में जगह – जगह निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण उड़ने वाली धुल से भी वायु की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इन दिनों त्योहारी सीजन के चलते वाहनों की संख्या बाजारों में बढ़ गई है। वायु प्रदूषण के बढ़ने का यह प्रमुख कारण है। साथ ही दिवाली से पूर्व आतिशबाजी शुरू हो गई है।
31 के बाद मुख्यालय भेजी जाएगी रिपोर्ट
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक दिवाली के पहले से ही वायु गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा रही है। शहर में जीआईसी और राजेंद्र नगर स्थित पीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय में लगे स्टेशनों के जरिए डेटा तैयार किया जा रहा है। गुरुवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में एक्यूआई 225 और राजेंद्र नगर में 149 रहा। इसके अतिरिक्त राजेंद्र नगर क्षेत्र में ही एक और अस्थायी स्टेशन भी तैयार किया जा रहा है। इस स्टेशन के माध्यम से हवा में मेटल का पता लगाया जा सकेगा। 31 अक्टूबर के बाद इस स्टेशन की रिपोर्ट लखनऊ स्थित मुख्यालय भेजा जाएगा।
वायु प्रदूषण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वर्तमान में त्योहारी सीजन होने के चलते वायु की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह स्थित ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। हालांकि, नगर निगम व अन्य जिम्मेदार विभागों को भी वायु प्रदूषण को कम करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश से अवगत कराया गया है।- रोहित सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
ये भी पढ़ें- बरेली: सोबती के अवैध निर्माण पर चला बीडीए का बुलडोजर, टीम ने शुरू की कार्रवाई तो दिए 50-50 लाख के चेक
