बरेली: कहीं वन वे तो कहीं पुलिस संभालेगी ट्रैफिक व्यवस्था, धनतेरस से भाई दूज तक प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेगी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दीपावली को लेकर बाजारों में खरीदारों की संख्या अचानक बढ़ गई है। बाहर के थोक व्यापारी भी यहां पर खरीदारी के लिए आ रहे हैं। इससे जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। समस्या के समाधान के लिए कई रास्तों को बैरिकेडिंग कर वन वे किए जाएंगे। इससे दूसरे रास्ते से घूमकर आ रहे …

बरेली, अमृत विचार। दीपावली को लेकर बाजारों में खरीदारों की संख्या अचानक बढ़ गई है। बाहर के थोक व्यापारी भी यहां पर खरीदारी के लिए आ रहे हैं। इससे जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। समस्या के समाधान के लिए कई रास्तों को बैरिकेडिंग कर वन वे किए जाएंगे। इससे दूसरे रास्ते से घूमकर आ रहे वाहन चालकों को परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। हालांकि इससे प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या से राहत मिली है।

ये भी पढ़ें- बरेली: किला और हरूनगला में दो संविदा कर्मचारियों को लगा करंट, हालत गंभीर

गांधी उद्यान, चौकी चौराहे, सिविल लाइंस चौकी पर जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कई चौराहों पर धनतेरस के दिन बैरिकेडिंग लगाई जाएंगी। इसके साथ ही चौराहों और पुलों पर पुलिस तैनात की जाएगी। चार पहिया वाहनों को बड़ा बाजार की तरफ जाने नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने अभी सिविल लाइंस चौकी से रोडवेज जाने वाले रास्ते को वनवे किया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: बच्चों ने ली ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने की शपथ, कई प्रतियोगिताओं में लिया भाग

 

 

संबंधित समाचार