Video: बाबा केदार की आराधना के बाद बदरीनाथ धाम में PM Modi ने की पूजा-अर्चना
चमोली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरखंड के चमोली जिला स्थित बदरीनाथ मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तराखंड के केदारनाथ धाम पहुंचे जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रज्जूमार्ग परियोजना की आधारशिला रखी। अपने दो दिवसीय …
चमोली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरखंड के चमोली जिला स्थित बदरीनाथ मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तराखंड के केदारनाथ धाम पहुंचे जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रज्जूमार्ग परियोजना की आधारशिला रखी। अपने दो दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण की शुरुआत केदारनाथ से करते हुए प्रधानमंत्री हेलीपैड से सीधे मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान से उनकी पूजा संपन्न कराई। इस दौरान, पुजारियों ने भगवान से प्रधानमंत्री को देश को आगे ले जाने के लिए शक्ति देने की कामना की। मोदी के दौरे के मद्देनजर केदारनाथ मंदिर को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा पहने गए सफेद रंग के पहाड़ी परिधान और पहाड़ी टोपी ने सबका ध्यान अपनी ओर खासतौर पर आकृष्ट किया।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi श्री बद्रीनाथ मन्दिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करते हुए।#ModiInDevBhumihttps://t.co/6Nn4MUnfKL
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) October 21, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य में लगे हुए श्रमजीवियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब 11:30 बजे बद्रीनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा करेंगे। जिसके मद्देनज़र बद्रीनाथ मंदिर में तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ के साथ-साथ वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद केदारनाथ पहुंचे तीर्थयात्रियों ने कहा कि यह पहल बहुत अच्छी है। इसकी काफी जरूरत थी। रोपवे से लोगों को यात्रा करने में काफी सुविधा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी यहां के बारे में बहुत दूर की सोच रहे हैं जिससे आने वाले समय में यहां के लोगों को बहुत फायदा होगा।
'श्रमेव जयते'
'श्री केदारनाथ धाम' के पुनर्निर्माण में योगदान देने वाले श्रम साधकों से संवाद करते कर्म साधक प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
जय-जय श्री केदार ?#ModiInDevBhumi pic.twitter.com/SdWP264E5Z
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) October 21, 2022
मंदिर में पूजा में बैठे मोदी के परिधान पर ‘‘स्वास्तिक’’ का चिह्न भी दिखाई दिया। पूजा के बाद प्रधानमंत्री ने 9.7 किलोमीटर लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ रज्जूमार्ग परियोजना की आधारशिला रखी। इस रज्जूमार्ग के बनने से कई घंटों में पूरी होने वाली केदारनाथ की कठिन पैदल यात्रा का एक सुगम विकल्प उपलब्ध होगा और श्रद्धालु केवल 30 मिनट में बाबा केदार के द्वार तक पहुंच सकेंगे। मंदिर से बाहर आने के बाद प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, प्रदेश के मुख्य सचिव सुखबर सिंह संधु भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
जय-जय श्री केदार! #ModiInDevBhumi pic.twitter.com/XFFN0UKvKk
— BJP (@BJP4India) October 21, 2022
प्रधानमंत्री इसके बाद आदि गुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के दर्शन के लिए गए और उनकी प्रतिमा के समक्ष कुछ समय बिताया। वर्ष 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हुए आदि गुरु के समाधिस्थल का प्रधानमंत्री ने पिछले साल लोकार्पण किया था। केदारनाथ में जारी विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही उन्होंने कार्य कर रहे श्रमिकों से भी बातचीत की। केदारनाथ से प्रधानमंत्री बदरीनाथ जाएंगे। यह मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में केदारनाथ का छठा और बदरीनाथ का दूसरा दौरा है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। प्रधानमंत्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने के बाद वहां रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने ₹1267 करोड़ की लागत से बनने वाले गौरीकुण्ड-केदारनाथ रोपवे की आधारशिला रखी व केदारनाथ पुनर्निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले श्रमजीवियों से संवाद किया।#ModiInDevBhumi pic.twitter.com/Q3M8FldliI
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 21, 2022
प्रधानमंत्री बदरीनाथ और केदारनाथ में करीब 3400 करोड़ रुपये की सड़क और रज्जूमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। दोपहर बाद वह बदरीनाथ के निकट स्थित सीमांत माणा गांव में सड़क और रज्जूमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद वह लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वह अराइवल (आगमन) प्लाजा और झीलों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री शुक्रवार को रात्रि विश्राम बदरीनाथ में करेंगे। इससे पहले, प्रधानमंत्री सुबह भारतीय वायु सेना के विमान से देहरादून के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचे जहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनकी अगवानी की।
शिव दिगम्बर भस्मधारी, अर्द्ध चन्द्र विभूषितम।
शीश गंगा कंठ फणिपति, जय केदार नमाम्यहम्॥प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने बाबा केदारनाथ के दर्शन एवं पूजा अर्चना की।
जय-जय श्री केदार ?#ModiInDevBhumi pic.twitter.com/LOdtlsKHdP
— BJP (@BJP4India) October 21, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर के बाहर उनसे मिलने आए लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल पर पहुंचकर आदि गुरु शंकराचार्य को श्रद्धांजलि दी। पीएम नरेंद्र मोदी देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उनका स्वागत किया। बता दें कि बतौर प्रधानमंत्री पिछले 8 वर्षों में नरेंद्र मोदी का केदरानाथ का यह छठा दौरा है। वहीं पीएम मोदी दूसरी बार बद्रीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। वे बद्रीनाथ में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री @AjaybhattBJP4UK जी ने जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।#ModiInDevBhumi pic.twitter.com/8E24iaKFHQ
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) October 21, 2022
अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के दौरान मोदी केदारनाथ और बदरीनाथ जाएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। मोदी के दौरे के मद्देनजर केदारनाथ मंदिर को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया है।
PM Shri @narendramodi performs Darshan & Pooja at Shri Kedarnath Temple in Uttarakhand. #ModiInDevBhumi https://t.co/lGU7l9WMhK
— BJP (@BJP4India) October 21, 2022
प्रधानमंत्री पहले केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे जिसके बाद 9.7 किलोमीटर लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ रज्जूमार्ग परियोजना की आधारशिला रखेंगे। अपने ढाई घंटे के कार्यक्रम के दौरान वह आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के दर्शन भी करेंगे। इसके अलावा, केदारनाथ में मोदी मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे तथा वहां जारी विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे और मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
जय जय श्री केदार!#ModiInDevBhumi pic.twitter.com/1ul5coG401
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) October 21, 2022
दोपहर बाद वह बदरीनाथ के निकट स्थित सीमांत माणा गांव में सड़क और रज्जूमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वह अराइवल (आगमन) प्लाजा और झीलों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री शुक्रवार को रात्रि विश्राम बदरीनाथ में करेंगे। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का केदारनाथ एवं बदरीनाथ का यह दौरा उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इन जगहों पर शुरू हो रही कनेक्टिविटी परियोजनायें धार्मिक महत्व के स्थानों तक पहुंच को आसान बनाने और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
ये भी पढ़ें : Video: लापरवाही के रास्ते पर मौत की उड़ान! केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की गई जान
