‘पाकिस्तान को हुक्म ना दे भारत’, जय शाह के बयान पर भड़के वसीम अकरम
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने हाल ही में एक बयान दिया था कि भारतीय क्रिकेट टीम वनडे एशिया कप के लिए अगले साल पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि एशिया कप के लिए एक न्यूट्रल वेन्यू पर फैसला लिया जाएगा। लेकिन अब इस बयान के …
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने हाल ही में एक बयान दिया था कि भारतीय क्रिकेट टीम वनडे एशिया कप के लिए अगले साल पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि एशिया कप के लिए एक न्यूट्रल वेन्यू पर फैसला लिया जाएगा। लेकिन अब इस बयान के बाद पाकिस्तान में घमासान मचा हुआ है। इस बीच पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने एक बड़ा बयान दिया है।
‘पाकिस्तान को हुक्म ना दे भारत’
वसीम अकरम ने कहा कि भारत हुक्म नहीं दे सकता कि पाकिस्तान कैसे क्रिकेट खेले और पाकिस्तान में क्रिकेट भी 10- 15 साल बाद शुरू हुई। उन्होंने कहा कि मैं पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ी हूं। मैं नहीं जानता कि राजनीतिक स्तर पर क्या हो रहा है, मगर लोगों से लोगों का संपर्क जरूरी है।
‘जय शाह साहब…’
वसीम अकरम ने कहा कि जय शाह साहब को ऐसी बात करने से पहले पाकिस्तान चेयरमैन से बात करनी चाहिए थी। एक मीटिंग रखने के बाद इस मुद्दे का हल हो सकता था। वसीम अकरम ने आगे कहा, आप बस खड़े होकर यह नहीं कह सकते कि हम लोग पाकिस्तान नहीं जाएंगे, जबकी पूरी काउंसिल ने ही पाकिस्तान को एशिया कप होस्ट करने के लिए कहा है। ये सही नहीं है।
ये भी पढ़ें : मैं लिखित में दे सकता हूं…पाकिस्तान वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगा, इस भारतीय दिग्गज ने किया बड़ा दावा
