बरेली: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी बना रहा फैसले का दबाव, दहशत में परिवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल नहीं भेजा। जिसके बाद छेड़छाड़ का आरोपी खुलेआम नाबालिग और उसके परिवार को धमका रहा है। जिससे किशोरी और उसका परिवार दहशत में है। ये भी पढ़ें- बरेली: पुलिस स्मृति दिवस आज, शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धाजंलि गुरुवार …

बरेली, अमृत विचार। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल नहीं भेजा। जिसके बाद छेड़छाड़ का आरोपी खुलेआम नाबालिग और उसके परिवार को धमका रहा है। जिससे किशोरी और उसका परिवार दहशत में है।

ये भी पढ़ें- बरेली: पुलिस स्मृति दिवस आज, शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धाजंलि

गुरुवार को किशोरी के परिजन दबंग की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी से मिले। उन्होंने एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया को बताया की जब से उन्होंने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है तभी से वह उन्हें फैसले को धमका रहा है। क्योलड़िया के एक गांव की रहने वाली महिला की बेटी को गांव का ही एक शोहदा लगातार तंग करता रहता था। शोहदे की हरकतों से परेशान होकर परिजनों ने अपनी बेटी को अपने एक रिश्तेदार के घर भेज दिया। लेकिन जब दो माह बाद महिला की बेटी वापस घर लौटी तो शोहदे ने उसे फिर तंग करना शुरू कर दिया।

एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने आरोपी संजीव के विरुद्ध छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार को महिला एसएसपी बरेली से मिली और शिकायती पत्र देते हुए कहा की उन्हें और उनके परिवार को दबंग संजीव मुकदमा में फैसला करने को धमका रहा है। उससे उनके परिवार को जान का खतरा है। उन्होंने उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें- बरेली: जुलूस-ए-गौसिया में अंजुमन बुक न करें डीजे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज