गोंडा: नमाज अदा कर लौट रहे वृद्ध को ट्रक ने कुचला, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करनैलगंज (गोंडा)। नमाज अदा करके वापस जा रहे एक वृद्ध की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे करनैलगंज सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना नगर करनैलगंज के बस स्टॉप चौराहे के पास सरयू बालिका इंटर कालेज जाने वाले तिराहे के पास की है। …

करनैलगंज (गोंडा)। नमाज अदा करके वापस जा रहे एक वृद्ध की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे करनैलगंज सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना नगर करनैलगंज के बस स्टॉप चौराहे के पास सरयू बालिका इंटर कालेज जाने वाले तिराहे के पास की है।

जहां ग्राम करनैलगंज ग्रामीण के मजरा कंजर पुरवा निवासी हबीब 65 वर्ष गोंडा- लखनऊ पर बस स्टॉप चौराहे से मौर्यनगर चौराहे की तरफ जा रहे थे। वह सरयू बालिका इंटर कालेज जाने वाले तिराहे के पास पहुंचे ही थे उसी बीच एक ट्रक की चपेट में आ गए। उनके पैर पर ट्रक चढ़ गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पहुंचते पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सक डॉ. अनुज कुमार ने मृत घोषित कर दिया। कस्बा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें:-औरैया: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म