मुरादाबाद : ‘सुरक्षित व उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाएं दिवाली’, डीएम-एसएसपी ने किया शहर का भ्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल और अन्य अधिकारियों के साथ बाजारों का भ्रमण कर व्यवस्था की निगरानी की। उन्होंने बाजार में खरीदारी के लिए आए लोगों और दुकानदारों से बातचीत भी की। सभी को सुरक्षित और उल्लास के वातावरण में धनतेरस, दिवाली का त्योहार मनाने की सलाह दी। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल और अन्य अधिकारियों के साथ बाजारों का भ्रमण कर व्यवस्था की निगरानी की। उन्होंने बाजार में खरीदारी के लिए आए लोगों और दुकानदारों से बातचीत भी की। सभी को सुरक्षित और उल्लास के वातावरण में धनतेरस, दिवाली का त्योहार मनाने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने से खुशियां बढ़ जाती हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नगर आलोक वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। जेल अधिकारियों से कैदियों को मिलने वाली सुविधा और सुरक्षा की जानकारी ली। साथ ही कैदियों से मिलने आए लोगों से भी जिलाधिकारी ने बात की।

रंगोली बनाकर दिखातीं विहान आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं
रंगोली बनाकर दिखातीं विहान आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं

रंगोली से दिया मिल जुलकर दिवाली मनाने का संदेश
मुरादाबाद। विहान बालिका आवासीय विद्यालय की कक्षा 8 की छात्राओं ने रंगोली बनाकर सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में दिवाली मनाने का संदेश दिया। विद्यालय की कक्षा आठ की छात्राओं प्रियांशी, चांदनी, कनक, कंचन, अन्नया,दिव्या, खुशी, आदि ने अलग अलग थीम पर रंगोली बनाई। जिसे देखकर शिक्षिकाएं भी प्रभावित हुईं। शिक्षिका शोभा तिवारी और लेखाकार मोहसिन खान ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कहा बालिका शिक्षा को सभी को बढ़ावा देना चाहिए। क्योंकि शिक्षित बालिका एक नहीं दो घरों में अपने ज्ञापन की रोशनी से सबको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अज्वलनशील शेड में होगी पटाखों की बिक्री, इन नियमों का करना होगा पालन

संबंधित समाचार