इमरान पर सवाल…पाक में बवाल! 5 साल चुनाव लड़ने पर बैन, EC के बाहर फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता में रहते हुए विदेशों से मिले सरकारी तोहफों के बारे में अधिकारियों को गुमराह करने को लेकर किसी भी सार्वजनिक पद पर रहने से रोक लगा दी है। इमरान संसद के सदस्य भी नहीं होंगे और उन पर अगले 5 साल तक चुनाव …

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता में रहते हुए विदेशों से मिले सरकारी तोहफों के बारे में अधिकारियों को गुमराह करने को लेकर किसी भी सार्वजनिक पद पर रहने से रोक लगा दी है। इमरान संसद के सदस्य भी नहीं होंगे और उन पर अगले 5 साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लग गया है। दरअसल जैसे ही फैसला आया तुरंत बाद चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर किसी ने फायरिंग कर दी। यह नहीं पता चल सका कि फायरिंग किसने की है। फायरिंग से जानमाल के नुकसान की भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

फैसले से पहले चारों तरफ सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पीटीआई कार्यकर्ताओं के संभावित विरोध को देखते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। इस्लामाबाद प्रशासन ने एसएसपी की निगरानी में सुरक्षा तैनात की है, वहीं पुलिस के साथ एफसी और रेंजर्स के जवानों को भी तैनात किया गया है।

 

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश में चोर ने चोरी के बाद ‘मॉब लिंचिंग’ से बचने के लिए पुलिस से मांगी मदद

संबंधित समाचार