हमीरपुर: 30 लाख रुपए की कीमत के 175 गुमशुदा मोबाइल फोन पुलिस ने किए बरामद
हमीरपुर। मोबाइल चोरी की बढ़ रही घटनाओं के बीच पुलिस की सर्विसिंग टीम ने 175 मोबाइल बरामद करने में सफलता पाई है। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 30 लाख बताई जा रही है। चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी के बाद शुक्रवार को पुलिस ने संबंधितों के सुपुर्द कर दिए। पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया …
हमीरपुर। मोबाइल चोरी की बढ़ रही घटनाओं के बीच पुलिस की सर्विसिंग टीम ने 175 मोबाइल बरामद करने में सफलता पाई है। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 30 लाख बताई जा रही है। चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी के बाद शुक्रवार को पुलिस ने संबंधितों के सुपुर्द कर दिए।
पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि मोबाइल चोरी जाने पर पुलिस में गुमशुदगी प्रार्थना पत्र देकर बरामदगी की गुहार लगाई थी। एसपी ने बताया कि उनकी सर्विलांस टीम ने जनपद, गैर जनपद एवं अन्य राज्यों से 175 मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भिन्न-भिन्न तिथियों में मोबाइल गुम होने/खो जाने संबंधी में प्राप्त हुए।
सर्विलांस सेल टीम ने तत्परता से कार्रवाई की है। बताया कि कोतवाली सदर के 27, थाना कुरारा के 16, ललपुरा दो, सुमेरपुर 52, मौदहा 28, सिसोलर तीन, बिवांर 12, राठ 22, मुस्करा तीन, जलालपुर दो, चिकासी एक, कानपुर नगर दो, बांदा तीन, महोबा व लखनऊ एक एक बरामद किए हैं। बरामदगी करने वाली टीम में सर्विलांस सेल प्रभारी उनि अनुपम यादव, सिपाही असित कुमार, गजेंद्र सिंह यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता व अतुल तिवारी रहे।
यह भी पढ़ें:-बरेली: चेन और मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार, लूटी गई चेन और एप्पल का मोबाइल बरामद
