Video: कम मत समझना! ‘K-Pop’ के जबरिया फैन हैं छोटी आंखों के बड़े फायदे बताने वाले मंत्री इम्ना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Nagaland Minister Temjen Imna:  सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच नागालैंड के एक मंत्री की वीडियो सामने आई है। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि नागालैंड के मंत्री टेमजेन इम्ना अलॉन्ग ‘K-Pop’ के बहुत बड़े फैन हैं। नागालैंड के उच्च शिक्षा और आदिवासी मामलों …

Nagaland Minister Temjen Imna:  सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच नागालैंड के एक मंत्री की वीडियो सामने आई है। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि नागालैंड के मंत्री टेमजेन इम्ना अलॉन्ग ‘K-Pop’ के बहुत बड़े फैन हैं। नागालैंड के उच्च शिक्षा और आदिवासी मामलों के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग को जानते थे, लेकिन जब से उन्होंने अपनी छोटी आंखों के फायदे वाला बयान दिया है, तब से पूरे देश में चर्चित हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- Video: BJP नेता की Wife को इंटरनेट पर ढूंढ रहे लोग, बताए थे छोटी आंख के फायदे

इस बयान के बाद से उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं और लोग उन्हें पसंद भी करने लगे हैं। वे जहां भी जाते हैं, अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई न कोई वीडियो या तस्वीर जरूर शेयर करते हैं, जिसपर यूजर्स भी तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आते हैं। उनका एक और वीडियो आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है।

अपने ट्विटर पर छोटे आंख वाले मंत्री ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें टॉक शो होस्ट अलोबो नागा से बात करते देखा जा सकता है। इंटरनेट सेंसेशन बन चुके नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने इस इंटरव्यू के दौरान ये खुलासा किया है कि उन्हें के-पॉप सुनना बहुत पसंद है और वो उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं। इतना ही नहीं, वो सोने से पहले के-पॉप के गाने सुनना पसंद करते हैं। टेम्जेन इम्ना के इस वीडियो में उन्होंने खुद बताया है कि वह के-पॉप के कितने प्रशंसक हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, ‘नफरत करने वाले नफरत करते हैं, लेकिन मैं के-पॉप फैंडम का भी हिस्सा हूं।’

देखा आपने, कैसे तेमजेन इम्ना ने ये खुद बताया है कि के पॉप को सुनना उन्हें बेहद पसंद है। वर्तमान में, “K -Pop”  कलाकारों ने पूरी दुनिया में अपनी म्यूजिक का डंका बजा रखा है और अपने चार्टबस्टर गानों के साथ अपना नाम बना लिया है। “BTS, Blackpink, Seventeen, EXO” जैसे बैंड ने अपनी किलर कोरियोग्राफी, म्यूजिक और मन को लुभाने वाले वोकल्स से कई लोगों का दिल जीत लिया है।

वायरल हुआ मंत्री जी का वीडियो
ट्विटर पर इस वीडियो को अब तक 29k से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। नागालैंड के चर्चित मंत्री तेमजेन इम्ना के वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही छा जाए हैं। अपने चुटीले अंदाज की वजह से नागालैंड के बीजेपी मंत्री ने लाखों दिलों को जीत लिया है।

ये भी पढ़ें- Black Flower Girl: ‘फूल बेच रही’ इस लड़की ने बनाया Fool, फोटोज में देखिए असलियत

संबंधित समाचार