हल्द्वानी: शहर में चार स्थानों पर लगेगा पटाखा बाजार
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में चार स्थानों पर पटाखा बाजार लगाए जाएंगे। अग्निशमन विभाग, पुलिस और प्रशासन ने पटाखा बाजार को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद रामलीला मैदान में पटाखा बाजार लगाने के आदेश रद्द कर दिया था। फिलहाल पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने पटाखा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में चार स्थानों पर पटाखा बाजार लगाए जाएंगे। अग्निशमन विभाग, पुलिस और प्रशासन ने पटाखा बाजार को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद रामलीला मैदान में पटाखा बाजार लगाने के आदेश रद्द कर दिया था। फिलहाल पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने पटाखा बाजार लगाने के लिए एमबी इंटर कॉलेज, शीशमहल रामलीला मैदान, ऊंचापुल रामलीला मैदान और कठघरिया को चिन्हित किया है। एमबी इंटर कॉलेज में 50 दुकानें, ऊंचापुल में 12, रामलीला में 10-12 और कठघरिया में भी 10-12 दुकानें लगाई जाएंगी। अग्निशमन विभाग व प्रशासन ने चिन्हित स्थानों पर दुकानें लगाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय भी अग्निशमन विभाग मानकों का पालन सख्ती से कराने के लिए अग्निशमन विभाग की संस्तुति के बाद ही दुकानों के आवेदन ले रहा है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दुकानें आवंटित की जा रही हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि एमबी इंटर कॉलेज समेत चार स्थान पटाखा बाजार के लिए चिन्हित किए गए हैं। हाईकोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
