अयोध्या: स्मृतिका पर पुष्पचक्र चढ़ा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,अयोध्या। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया परेड के बाद अधिकारियों कर्मचारियों ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मृतिका पर पुष्प चक्र और पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक जोन बृजभूषण शर्मा भी मौजूद रहे। गौरतलब …

अमृत विचार,अयोध्या। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया परेड के बाद अधिकारियों कर्मचारियों ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मृतिका पर पुष्प चक्र और पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक जोन बृजभूषण शर्मा भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों ने सीआरपीएफ के दस जवानों की हत्या कर दी थी। इन्हीं जवानों के शहादत की याद में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है और देश तथा कानून की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

हर साल की तरह इस वर्ष भी पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन परिसर में अपर पुलिस महानिदेशक जोन बृजभूषण शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक परीक्षेत्र अमरेंद्र प्रसाद सिंह, डीआईजी पीएसी, एसएसपी प्रशांत वर्मा, एसपी देहात अतुल कुमार सोनकर एसपी सिटी मधुबन सिंह, सभी सर्किल ऑफिसर पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक के अलावा पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मृतिका पर पुष्प चक्र तथा पुष्प चढ़ाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर परेड का भी आयोजन किया गया।
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को श्रध्दा-सुमन अर्पित किया गया है।

संबंधित समाचार