हमीरपुर: वर्षों बाद अनुयाइयों ने निकाला भरत मिलाप जुलूस, मुस्तैद रहा प्रशासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। अति संवेदनशीलत मौदहा कस्बे में भरत मिलाप की शोभा यात्रा निकाले जाने की सूचना पर प्रशासन चौकन्ना हो गया। इस पर भारी भरकम पुलिस बल के बीच शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को देखते हुए रुट डायवर्सन किया गया। जिसके चलते रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को नरहिया से देवी चौराहा होकर निकाला …

हमीरपुर, अमृत विचार। अति संवेदनशीलत मौदहा कस्बे में भरत मिलाप की शोभा यात्रा निकाले जाने की सूचना पर प्रशासन चौकन्ना हो गया। इस पर भारी भरकम पुलिस बल के बीच शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को देखते हुए रुट डायवर्सन किया गया। जिसके चलते रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को नरहिया से देवी चौराहा होकर निकाला गया।

शुक्रवार को कस्बे में लंबे समय बाद दीपावली के पहले भरत मिलाप की शोभायात्रा निकालना प्रस्तावित था। गुरुवार से ही आयोजकों और पुलिस अधिकारियों के बीच बैठकों का सिलसिला शुरू था। शुक्रवार की शाम गुड़ाही बाजार से शोभायात्रा निकाली गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार और महोबा के एएसपी सहित लोकल इंटेलीजेंस की टीमें लगातार नजर बनाए रही। भरत मिलाप की शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की सुंदर झांकियां शामिल रहीं।

लोगों ने पूजा कर आरती उतारी। आशीष गुप्ता, संतोष गुप्ता, अवधेश पालीवाल, शिवकुमार पांडेय, बाल्मीकि गोस्वामी, केके व्यास, प्रमोद वर्मा, राजनारायण गुप्ता, नितिन ओमर, छोटेलाल प्रजापति सहित लगभग एक सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-बरेली: मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद ने बांटे प्रमाण पत्र

संबंधित समाचार