बरेली: गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकली भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा
बरेली, अमृत विचार। चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर कायस्थ चेतनामंच की ओर से शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ चित्रगुप्त की प्रतिमा के साथ ध्वज पताके लेकर लोग जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में कई महापुरुषों की झाकियां भी शामिल थीं। ये भी पढ़ें- बरेली: मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन …
बरेली, अमृत विचार। चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर कायस्थ चेतनामंच की ओर से शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ चित्रगुप्त की प्रतिमा के साथ ध्वज पताके लेकर लोग जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में कई महापुरुषों की झाकियां भी शामिल थीं।
ये भी पढ़ें- बरेली: मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद ने बांटे प्रमाण पत्र
साहूकार से निकाली गई शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा गुद्दड़ूबाग में भगवान चित्रगुप्त के मंदिर पर विश्राम हुई। वहां विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा जिस ओर से निकल रही थी, वहां का वातावरण जयकारों से गूंज जा रहा था।
चित्रगुप्त जयंती पर शोभायात्रा साहूकार से शुरू होते हुए कुतुबखाना,कोहाड़ापीर होते हुए गुद्दड़ूबाग पहुचीं। साथ में भारत माता, विवेकानंद आदि महापुरुषों की झांकियां भी शामिल थी। साथ में चल रहे समाज के लोग जय चित्रांश आदि के नारे लगा रहे थे। शहर में कई जगह तोरण द्वार बनाए गए थे।
समापन स्थल पर भगवान का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। इसका नेतृत्व कर रहे लोगों ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त सभी लोगों का लेखा-जोखा रखते हैं। इस मौके पर शहर विधायक अरुन कुमार,कैण्ट विधायक संजीव अग्रवाल,महापौर डॉ उमेश गौतम,वेदप्रकाश सक्सेना,आलोक।प्रधान आदि मौजूद रहे।
शोभायात्रा में पहूंचे जेबकतरे को पब्लिक ने पीटा
भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा में कुछ जेब कतरे घुस आए थे। कई लोगों के जेब में से पैसे निकाल लिए पार्षद दीपक सक्सेना के जेब में से पैसे निकालते हुए एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा गया। कोहाडापीर पुलिस चौकी में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- बरेली: विशेष फलदाई होगा ये दीपावली का पर्व, ऐसे करें मां लक्ष्मी-भगवान गणेश की पूजा
