दक्षिणी विस्कॉन्सिन के एक अपार्टमेंट में आग लगने से छह लोगों की मौत
विस्कॉन्सिन (अमेरिका)। अमेरिका में हार्टलैंड के विस्कॉन्सिन गांव में शुक्रवार तड़के एक अपार्टमेंट में आग लगने से छह लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पहले सात लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई थी लेकिन यह सही संख्या छह है। पुलिस ने बताया कि चार मंजिला …
विस्कॉन्सिन (अमेरिका)। अमेरिका में हार्टलैंड के विस्कॉन्सिन गांव में शुक्रवार तड़के एक अपार्टमेंट में आग लगने से छह लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पहले सात लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई थी लेकिन यह सही संख्या छह है।
पुलिस ने बताया कि चार मंजिला अपार्टमेंट परिसर में आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हार्टलैंड के पुलिस प्रमुख टोरिन मिस्को ने बताया कि दमकल विभाग और पुलिस विभाग के कईं कर्मियों ने इमारत से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया।
ये भी पढ़ें:- UK के PM पद की रेस में शामिल हुए ऋषि सुनक, 100 से ज्यादा सांसदों का समर्थन पाने वाले पहले दावेदार
