बरेली: चाय विक्रेता का मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जनपद में एक चाय विक्रेता का शव मिलने से हड़कंप है। बताया जा रहा है कि चाय विक्रेता की घला घोंट कर हत्या की गई है। चाय विक्रेता का शव धर्मशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में चारपाई पर पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जनपद में एक चाय विक्रेता का शव मिलने से हड़कंप है। बताया जा रहा है कि चाय विक्रेता की घला घोंट कर हत्या की गई है। चाय विक्रेता का शव धर्मशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में चारपाई पर पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पहचान पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। घटना को लेकर पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:-बरेली: मूल्यांकन को चुनौती के लिए आज से करें आवेदन, जानें डिटेल्स

बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के बालाजी मंदिर के पास के रहने वाले 55 वर्षीय राजेंद्र के भतीजे चिंटू ने बताया कि वह बालाजी मंदिर के पास चाय की दुकान चलाते हैं और दिवेश धर्मशाला में पिछले 20 सालों से रहते हैं। रोजाना की तरह सुबह 7:00 बजे घर से आते थे आज सुबह जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनके बेटे व भतीजे सभी लोग धर्मशाला में पहुंचे देखा तो उनका शव चारपाई पर चादर से ढका हुआ पड़ा था। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसकी जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के सीसीटीवी देख कर जांच पड़ताल शुरू कर दी ।मृतक के बेटे राजेश ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी ना ही किसी तरीके का विवाद हुआ था और इस तरीके का शव चारपाई पर पड़ा था।

गले में निशान थे और शरीर पर गंभीर चोट थी उल्टे हाथ की उंगली जली हुई थी।परिवार के लोगों का आरोप है कि उसको करंट लगाकर और गला घोंटकर हत्या की गई हैं। मौत की बजह पोस्टमार्टम रिपोर्टर आने के बाद ही पता चलेगी।

ये भी पढ़ें:-बरेली: मूल्यांकन को चुनौती के लिए आज से करें आवेदन, जानें डिटेल्स

संबंधित समाचार