रायबरेली: तीन चौकी इंचार्ज समेत एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में एसपी ने किया बदलाव
रायबरेली। दीपावली से दो दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने तीन चौकी इंचार्ज सहित एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। वहीं लाइन में पड़े उपनिरीक्षकों को थाने पर तैनाती दी है। शनिवार को हुए तबादले में एसपी ने लालगंज कस्बा इंचार्ज रहे लोकेंद्र सिंह को एसएसआई बछरांवा बनाया है। …
रायबरेली। दीपावली से दो दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने तीन चौकी इंचार्ज सहित एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। वहीं लाइन में पड़े उपनिरीक्षकों को थाने पर तैनाती दी है। शनिवार को हुए तबादले में एसपी ने लालगंज कस्बा इंचार्ज रहे लोकेंद्र सिंह को एसएसआई बछरांवा बनाया है।
वहीं अभी तक शहर कोतवाली की इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज रहे हैं विवेक त्रिपाठी को एनटीपीसी ऊंचाहार का चौकी इंचार्ज बनाया है। जेल चौकी इंचार्ज रहे मनोज यादव को इंदिरा नगर चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। वही महेश कुमार यादव को डीह थाने से घुरवारा चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। जबकि शिवगढ़ थाने में तैनात रहे राशिद खान को कोतवाली नगर व न्यायालय सुरक्षा में तैनात रहे सतीश कुमार सिंह को न्यायिक सम्मन सेल में तैनात किया है।
वहीं लाइन में रखें राजेश यादव को लालगंज कस्बे का चौकी इंचार्ज बनाया गया है जबकि मनोज यादव को पुलिस लाइंस जिला जेल, अजय यादव को लाइन से गदागंज संजय कुमार पांडे को लाइन से महराजगंज, राममूर्ति को लाइन से न्यायालय चौकी इंचार्ज, राजेश कुमार यादव को लाइन डीह, दिनेन्द्र सिंह को लाइन से डलमऊ व उमेशमणि त्रिपाठी को पुलिस लाइंस शिवगढ थाने पर तबादला किया गया है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: गोवंशीय अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज सस्पेंड
