उप्र: स्नातक, परास्नातक की अंतिम वर्ष छोड़ सभी परीक्षाएं स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश सरकार की ओर से उच्च शिक्षण संस्थानों स्नातक और परास्नातक की अंतिम वर्ष छोड़कर सभी परीक्षाएं स्थागित कर दी गयी हैं। इस बारे में गुरूवार को उच्च शिक्षा मंत्री व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि स्नातक व परास्नातक के अंतिम वर्ष की यदि …

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश सरकार की ओर से उच्च शिक्षण संस्थानों स्नातक और परास्नातक की अंतिम वर्ष छोड़कर सभी परीक्षाएं स्थागित कर दी गयी हैं। इस बारे में गुरूवार को उच्च शिक्षा मंत्री व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि स्नातक व परास्नातक के अंतिम वर्ष की यदि परीक्षा किसी भी कारण से छूट जाती है तो भी छात्र को सीधे फेल नहीं किया जायेगा बल्कि उसे वैकल्पिक परीक्षा का अवसर दिया जायेगा।

बैठक में कुल दस बिंदुओं पर निर्णय लिये गये इस बैठक के दौरान उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल थे। जिसमें स्पष्ट किया गया कि कोविड-19 के प्रसार के खतरे को ध्यान में रखते हुए राज्य विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष/अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं को छोड़कर अवशेष परीक्षाओं को स्थगित किया जायेगा।

यदि विश्वविद्यालयों की ओर से सभी परीक्षाएं लॉकडाउन से पूर्व सम्पन्न करा ली गयी थीं तथा मूल्यांकन के बाद परिणाम भी जारी कर दिये गये हैं। वे परिणाम यथावत रहेंगे। इन परीक्षाओं पर वे नियम लागू रहेंगे, जो पहले से लागू थे। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों की ओर से अलग अलग कक्षाओं की कुछ परीक्षाएं लॉकडाउन से पूर्व सम्पन्न कर ली गयी थीं। उनके मूल्यांकन करके उनके अंक अंतिम परिणाम में सम्मिलित किये जायेंगे।

बैक पेपर वालों को अगले सेमेस्टर में किया जायेगा प्रोन्नत
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी संकायों के विभिन्न कक्षाओं के ऐसे छात्र जो लॉकडाउन 18 मार्च के पूर्व सम्बन्धित​ विश्वविद्यालय की ओर से सम्पन्न करायी गयी परीक्षा के प्रश्न-पत्रों के मूल्यांकन के आधार पर अपनी कक्षा के प्रत्येक विषय में अलग-अलग उत्तीर्ण की हैं अथवा बैक पेपर के लिये अर्ह हैं, उन्हें अगले वर्ष/अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत कर दिया जायेगा साथ ही उनकी अवशेष परीक्षाएं स्थगित रहेंगी। ऐसे छात्र, जो पूर्व में सम्पादित इस परीक्षा के अपूर्ण परिणाम के आधार पर सम्बन्धित विश्वविद्यालय के नियमानुसार बैक पेपर के लिये भी अर्ह नहीं है तथा अनुत्तीर्ण है, उनको वर्ष 2020 की परीक्षा में नहीं पास किया जायेगा।

इस तरह होंगी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं
कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल, दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए सितंबर, 2020 के अंत तक ऑफलाइन व ऑनलाइन, मिश्रित परीक्षाएं करायी जायेंगी। स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 30 सितम्बर तक सम्पन्न कराकर परीक्षा परिणाम 15 अक्टूबर तक तथा स्नातकोत्तर अन्तिम वर्ष का परीक्षा परिणाम 31 अक्टूबर तक घोषित किये जायेंगे।

संबंधित समाचार