बैंक फ्रॉड : फर्जी दस्तावेज से 83 लोगों ने धोखाधड़ी कर लिया पौने तीन करोड़ का लोन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृतविचार, कौशांबी । जिले में सरकारी बैंक से 83 लोगों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर दो करोड़ 78 लाख रूपये का लोन हजम कर लिया। जांच में फर्जीवाड़े का पता चला कि इसके बाद बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेजर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि, 26 सितंबर 2019 से …

अमृतविचार, कौशांबी । जिले में सरकारी बैंक से 83 लोगों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर दो करोड़ 78 लाख रूपये का लोन हजम कर लिया। जांच में फर्जीवाड़े का पता चला कि इसके बाद बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेजर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि, 26 सितंबर 2019 से 26 दिसंबर साल 2019 तक 83 लोगों ने बैंक ऑफ बडौदा की मंझनपुर शाखा से करीब दो करोड 78 लाख 58 हजार रुपये लोन लिया था। इस पर बैंक ने सभी लोगों को एक लाख से 6.5 लाख दर का ऋण दिया गया था। बैंक से कर्ज लेने के लिए जालसाजों ने जानवरों की फर्जी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, खरीदने का रवन्ना और इंश्योरेंस टैग दिया था।

इसके बाद बैंक ने इंश्योरेंस की प्रीमियम सीधे कंपनी के खाते में भेज दिया। इसके बैंक ने जायजा किया तो पता चला कि जालसाजों ने न तो डेयरी खोली और न ही जानवर खरीदे। जिसके बाद दिए गए दस्तावेज की गहना से जांच की गई तो वह फर्जी पाए गए। इसके बाद मैनेजर ने न्यायलय में अर्जी दायर कर मुख्य जालसाज राजेश साहू समेत 83 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:- बैंक धोखाधड़ी: ईडी ने दवा कंपनी की 185 करोड़ रुपये की संपत्ति को किया जब्त

संबंधित समाचार