मथुरा: दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जल हुआ खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, वृंदावन। श्री बांके बिहारी मंदिर मार्ग स्थित हरिनिकुंज के समीप दोना, पत्तल स्टोर में आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक हो गया। दो दमकल गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे में बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। यह भी पढ़ें- मथुरा: आखिर क्यों हो रहे हैं नगर निगम के …

अमृत विचार, वृंदावन। श्री बांके बिहारी मंदिर मार्ग स्थित हरिनिकुंज के समीप दोना, पत्तल स्टोर में आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक हो गया। दो दमकल गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे में बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।

यह भी पढ़ें- मथुरा: आखिर क्यों हो रहे हैं नगर निगम के कर्मचारी उग्र?

भीड़भाड़ वाले इलाके में सुबह सबेरे आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि दिल्ली निवासी रूपेश गुप्ता ने करीब एक महीने पहले ही व्यस्ततम हरिनिकुंज इलाके में दोना, पत्तल का कारोबार शुरू किया था। शनिवार की सुबह दुकान मालिक ने जैसे ही दुकान खोली उसके कुछ देर बाद ही आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग के भीषण होते ही क्षेत्रवासियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन तेज लपटों के कारण दुकान मालिक समेत दो लोग मामूली रूप से झुलस गए। इसी बीच मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों की मदद से विभागीय कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना से लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया।

यह भी पढ़े- मथुरा: जाम के झाम में फंसे एसएसपी ने खुद संभाली यातायात व्यवस्था

संबंधित समाचार