उन्नाव: मानक विहीन पटाखा की दुकान पुलिस ने की सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले में दीपावली के चलते अब्बासपुर, शुक्लागंज और अकरमपुर में पटाखों की कई दुकानें लगी है। कई दुकानों में मानक न पूरे होने की जानकारी मिलने पर स्वाट, पुलिस, और दमकल की संयुक्त टीम ने दुकानों को चेक किया। जिसमें अकरमपुर में एक दुकान में क्षमता से अधिक भंडारण और मानक न पूरे होने …

उन्नाव। जिले में दीपावली के चलते अब्बासपुर, शुक्लागंज और अकरमपुर में पटाखों की कई दुकानें लगी है। कई दुकानों में मानक न पूरे होने की जानकारी मिलने पर स्वाट, पुलिस, और दमकल की संयुक्त टीम ने दुकानों को चेक किया। जिसमें अकरमपुर में एक दुकान में क्षमता से अधिक भंडारण और मानक न पूरे होने पर उसे सील किया गया। साथ ही अन्य दुकानदारों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।

सीओ सदर आशुतोष ने बताया पुलिस ने दोस्ती नगर चौकी के अब्बासपुर में दीपावली पर्व को लेकर पटाखा की कई दुकानों को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार शटर गिरा कर भाग निकले। टीम ने कई दुकानों को चेक किया। जिसमें मानक सही पाए गए।

वहीं अकरमपुर में लकी पटाखा की दुकान पर सीओ सिटी आशुतोष कुमार, स्वाट प्रभारी प्रदीप कुमार, चौकी इंचार्ज संदीप मिश्रा और दमकल के कर्मिंयों ने एक दुकान में जाकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके पर दुकान में क्षमता से अधिक बारूद का भंडारण और सुरक्षा के कोई मानक न मिलने पर तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-चिकित्सकों की सलाह: सैनिटाइजर लगा कर पटाखा तथा दीपक न जलाएं

संबंधित समाचार