बरेली: स्मार्ट सिटी की लाइटें दिन में भी दे रहीं रोशनी, कोई बंद करने वाला तक नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहर शहर में कई विकास कार्य कराए जा रहें है। शहर के वीआईपी इलाके और बाजार को हाईमास्ट लाइटों से जगमगाया गया है।। एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के दायरे में आने वाले छह वार्डों में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 1.12 करोड़ की लागत से 40 हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी। …

बरेली,अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहर शहर में कई विकास कार्य कराए जा रहें है। शहर के वीआईपी इलाके और बाजार को हाईमास्ट लाइटों से जगमगाया गया है।। एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के दायरे में आने वाले छह वार्डों में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 1.12 करोड़ की लागत से 40 हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी। दामोदार पार्क, गांधी उद्यान और चौकी चौराहा समेत 16 चिन्हित स्थानों पर लाइट लगाई गई हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: चाय विक्रेता का मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

स्मार्ट सिटी के तहत लगाई गई हाईमास्ट लाइटों को रात के लिए लगाया गया है। लेकिन रात में जलने वाली इन लाइटों से दिन में भी रोशनी हो रही है। इन लाइटों को बंद करने वाला तक नहीं है। पोस्टमार्टम हाउस के पास लगी लाइटें रात से जलना शुरू होती है और सारे दिन जल रहीं है। जिम्मेदारान अधिकारी इससे अनजान हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: दिवाली पर घर जाने की जद्दोजहद, बस स्टैंड से लेकर जंक्शन तक खचाखच यात्रियों की भीड़

संबंधित समाचार