अमरोहा : दो पक्षों में चले चाकू-पत्थर, तीन लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर (अमरोहा),अमृत विचार। थाना सैदनगली के कस्बा उझारी में शुक्रवार रात्रि दो पक्षों में जमीन के विवाद को लेकर पथराव हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें युवक घायल हो गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। कस्बा उझारी निवासी अकमल अपने घायल पिता रिसालत हुसैन को लेकर …

हसनपुर (अमरोहा),अमृत विचार। थाना सैदनगली के कस्बा उझारी में शुक्रवार रात्रि दो पक्षों में जमीन के विवाद को लेकर पथराव हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें युवक घायल हो गया। पुलिस को तहरीर दी गई है।

कस्बा उझारी निवासी अकमल अपने घायल पिता रिसालत हुसैन को लेकर थाने पहुंचे। उसका आरोप है कि पड़ोस में रह रहे दूसरे परिवार के सलीम से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पंचायत में लोगों ने समझौता करा दिया गया था। लेकिन दबंग परिवार को समझौता न गवांर लगा और कुछ देर बाद दबंगों ने उनके घर पर ईंट, पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिससे घर की खिड़की आदि भी टूट गई। जैसे ही रिसालत हुसैन देखने गए तो उन पर चाकू से वार कर दिया। उनके हाथ में चाकू लग गया और वह लहूलुहान हो गए।

वहीं, पिता को बचाने आए अकमल को भी दबंगों ने पीटा। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल अकमल अपने पिता को लेकर थाने पहुंचा। उसने आरोपियों के के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, दूसरे पक्ष से सलीम ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने एक चकरोड को लेकर हुए विवाद का फैसला करा दिया था। तभी से वह लोग उससे रंजिश रखते थे। मारपीट में सलीम भी घायल हो गया। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए।

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर तीनों घायलों को हसनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच पड़ताल कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : करंट लगने से दुकानदार और वेल्डिंग मिस्त्री की मौत, लोहे की टूटी रैक की मरम्मत करने बुलाया था मिस्त्री 

संबंधित समाचार