बरेली: परचून की दुकान पर बिक रही थी शराब, आबकारी विभाग ने रंगे हाथ धरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दीपावली पर शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। शराब तस्कारों ने आबकारी और पुलिस को चकमा देने के लिए नया तरीका इख्तियार किया है। उन्होंने अब परचून की दुकानों पर शराब बेचने शुरू कर दिया है। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। आज भी पुलिस ने ऐसे मामले में एक परचून …

बरेली, अमृत विचार। दीपावली पर शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। शराब तस्कारों ने आबकारी और पुलिस को चकमा देने के लिए नया तरीका इख्तियार किया है। उन्होंने अब परचून की दुकानों पर शराब बेचने शुरू कर दिया है। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। आज भी पुलिस ने ऐसे मामले में एक परचून दुकानदार को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सांप पकड़ना पड़ा महंगा, युवक को डसा, इलाज के दौरान मौत

इस बारे में आबकारी विभाग ने बताया उनको सूचना मिली थी कि आवंला में एक युवक परचून की दुकान पर शराब बेच रहा है। मौके पर पहुंची टीम से वहां हड़कंप मच गया। पुलिस और आबकारी विभाग ने जब दुकान में तलाशी ली तो उन्हें सात-आठ पव्वे बरामद हुए। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: त्योहारी सीजन में सक्रिय हुए जहरखुरानी गिरोह, पांच को बनाया अपना शिकार

 

संबंधित समाचार