तीन माह में भारत में प्रतिदिन होगी 10 लाख कोरोना नमूना जांच: हर्षवर्धन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज कहा कि अगले तीन माह के भीतर देश में कोरोना नमूना जांच की क्षमता बढ़कर दस लाख नमूना जांच प्रतिदिन हो जायेगी। डॉ. हर्षवर्धन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नयी दिल्ली में नये ओपीडी भवन ‘राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी’ के लोकार्पण के …

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज कहा कि अगले तीन माह के भीतर देश में कोरोना नमूना जांच की क्षमता बढ़कर दस लाख नमूना जांच प्रतिदिन हो जायेगी। डॉ. हर्षवर्धन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नयी दिल्ली में नये ओपीडी भवन ‘राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी’ के लोकार्पण के मौके पर कहा कि केंद्र और राज्यों के सम्मिलित प्रयास से देश जल्द ही कोरोना की लड़ाई जीतेगा।

उन्होंने कहा कि देशभर में कोराेना जांच करने वाले लैब की संख्या दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही है। जनवरी 2020 में देश के मात्र एक लैब में कोरोना के नमूनों की जांच होती थी लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 1,234 हाे गयी है। कोरोना के नमूनों की जांच संख्या बढ़कर 3.26 लाख नमूने प्रतिदिन हो गयी है।

आने वाले 12 सप्ताह में यह संख्या बढ़कर 10 लाख नमूने प्रतिदिन हो जायेगी। उन्होंने कहा ,“ हम तेजी से कोरोना के खिलाफ जंग को जीतने की ओर बढ़ रहे हैं। देश में दो फीसदी से भी कम कोरोना संक्रमित आईसीयू में हैं। देश में कोरोना संक्रमण मुक्त व्यक्तियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है तथा सक्रिय मामलों और कोरोना मुक्त व्यक्तियों की संख्या का फासला भी बढ़ रहा है।

इससे पता चलता है कि कोरोना संक्रमण पर काबू पाने की सरकार की रणनीति सकारात्मक परिणाम दिखा रही है।” उन्होंने नये ओपीडी भवन का नाम राजकुमारी अमृत कौर के नाम पर रखने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और देश की पहली स्वास्थ्य मंत्री थीं।

संबंधित समाचार