शाहजहांपुर: बर्तन गिरकर पिचक जाने पर विवाद, नवविवाहिता ने जहर खाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, निगोही। ढकिया तिवारी गांव में एक नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्टील का बर्तन जमीन पर गिर जाने से पिचक गया था और ससुराल वाले ताने मारने लगे थे। उधर मृतका के पिता का आरोप है कि ससुराल वालों पर मारडालने का आरोप लगाया है। वह एक सप्ताह …

अमृत विचार, निगोही। ढकिया तिवारी गांव में एक नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्टील का बर्तन जमीन पर गिर जाने से पिचक गया था और ससुराल वाले ताने मारने लगे थे। उधर मृतका के पिता का आरोप है कि ससुराल वालों पर मारडालने का आरोप लगाया है। वह एक सप्ताह पहले मायके से ससुराल आई थी।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: दो दिन की धनतेरस होने से दुकानदारों की होगी बल्ले-बल्ले

थाना क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी निवासी प्रदीप कुमार की शादी छह माह पहले 22 वर्षीय सोनी पुत्री गजेंद्र सिंह निवासी जल्लापुर थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत के साथ हुई थी। वह एक सप्ताह पहले अपनी पत्नी की विदा कराके लाया था। उसकी पत्नी से स्टील का बर्तन नीचे गिरकर पिचक गया था। जिसको लेकर पति आदि ताने मारने लगे थे।

जिस कारण शाम पांच बजे सोनी ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी तबीयत खराब होने पर सीएचसी पर ले गए। डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रात आठ बजे उसकी मौत हो गई।

उधर खबर मिलने पर मृतका के पिता गजेंद्र सिंह परिवार वालों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। उन्होंने निगोही थाने पर सूचना दी। थाना प्रभारी सिपाहियों के साथ पहुंचे और जानकारी की। मृतका के पिता गजेंद्र सिंह ने ससुराल वालों पर मार डालने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि उसकी बेटी से स्टील का बर्तन गिर जाने से पिचक गया था। इस बात को लेकर ससुराल वाले नाराज हो गए थे। आरोप हे कि ससुराल वालो ने उसकी बेटी को मारा पीटा। पिटाई से क्षुब्घ होकर उसकी बेटी ने जहर खा लिया।

उधर मृतका के पति ने बताया कि बर्तन पिचक जाने से उसे डाट दिया था और उसने स्वयं जहर खाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मायके वालों की तरफ से तहरीर नहीं आई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

संबंधित समाचार