बरेली: इस बार मेरिट के आधार पर होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण, बोर्ड ने विभाग को जारी किए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शासन की ओर से बोर्ड परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इस बार मेरिट के आधार पर ही परीक्षा केंद्र का निर्धारण होगा। साथ ही बोर्ड की ओर से केंद्र निर्धारण के लिए आठ बिंदु भी …

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शासन की ओर से बोर्ड परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इस बार मेरिट के आधार पर ही परीक्षा केंद्र का निर्धारण होगा। साथ ही बोर्ड की ओर से केंद्र निर्धारण के लिए आठ बिंदु भी तय किए गए हैं। स्कूलों में छात्रों की कम उपस्थिति भी केंद्र निर्धारण में बाधा बनेगी। बीते सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को वरीयता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: आधार प्रमाणीकरण न होने से 8390 दिव्यांगजनों की पेंशन रोकी

फरवरी-मार्च में बोर्ड परीक्षा प्रस्तावित है। जिले के 418 माध्यमिक और इंटर कॉलेजों का डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने सत्यापन कार्य पूरा कर लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि एक पाली में 125 छात्रों के बैठने से कम क्षमता वाले वित्तविहीन स्कूल केंद्र नहीं बनेंगे। राजकीय और एडेड को इसमें छूट रहेगी।

इस बार भी पिछले साल की तरह जियो लोकेशन के आधार पर केंद्र निर्धारण होगा। बताया कि बोर्ड से जुड़ी सूचनाएं अगर गलत दी जाएंगी तो उक्त स्कूल और कॉलेज को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। जिन स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं संचालित हैं, उन्हें पांच अंक मिलेंगे। जनपद स्तर पर टॉपटेन में जगह बनाने वाले स्कूल को पांच और राज्य स्तर पर टाप टेन में आने वाले स्कूल को 10 अंक मिलेंगे। 2022 की बोर्ड परीक्षा में जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम 90 फीसदी से अधिक होगा, उन्हें 10 अंक प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: साप्ताहिक बंदी निरस्त, 27 तक खुलेंगे सभी बाजार

संबंधित समाचार