आगरा: ताजमहल के पास व्यावसायिक गतिविधियों पर लगी रोक टली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। स्थानीय प्रशासन द्वारा ताजमहल की चहारदीवारी से 500 मीटर की परिधि में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने के मामले में तीन महीने का समय और बढ़ा दिया गया है। इस फैसले को लेकर ताजगंज खद्दर भंडार चौराहे पर मिठाई बांटी गई। प्रशासन ने 17 जनवरी तक का समय ताजगंज के व्यापारियों को …

आगरा, अमृत विचार। स्थानीय प्रशासन द्वारा ताजमहल की चहारदीवारी से 500 मीटर की परिधि में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने के मामले में तीन महीने का समय और बढ़ा दिया गया है। इस फैसले को लेकर ताजगंज खद्दर भंडार चौराहे पर मिठाई बांटी गई। प्रशासन ने 17 जनवरी तक का समय ताजगंज के व्यापारियों को दिया है।

ताजमहल पश्चिमी गेट मार्केट एसोसिएशन की जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 26 सितंबर को ताजमहल की चहारदीवारी की 500 मीटर की परिधि में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश किया था। एडीए ने आदेश के अनुपालन में 17 अक्टूबर तक का समय व्यापारियों को दिया था। विधिक राय मिलने के बाद एडीए ने तीन माह की समय सीमा बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें-बरेली: बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का सैलाब, डग्गामार वाहन काट रहे चांदी

संबंधित समाचार