बरेली: गणेशनगर में पटाखों की दुकान में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर क्षेत्र के मोहल्ला गणेशनगर में एक पटाखों की दुकान में आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। गणेशनगर में गली नंबर एक रहने वाली टीटू ने दीपावली पर गली नंबर 4 में एक दुकान किराए पर लेकर पटाखों की दुकान रखी। …
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर क्षेत्र के मोहल्ला गणेशनगर में एक पटाखों की दुकान में आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। गणेशनगर में गली नंबर एक रहने वाली टीटू ने दीपावली पर गली नंबर 4 में एक दुकान किराए पर लेकर पटाखों की दुकान रखी। शनिवार देर रात दुकान में अचानक किसी तरह आग लग गई।
ये भी पढ़ें- बरेली: कंदील की परंपरा को आगे बढ़ाने में युवा पीढ़ी में रुझान कम
आसपास के लोगों ने मोटर चला कर आग पर तरह काबू पाया। इस मामले की सूचना किसी ने भी पुलिस को नहीं दी है। इंस्पेक्टर सुभाष नगर सतीश कुमार ने बताया आग लगने की सूचना उन्हें नहीं मिली है। उधर लोगों का कहना है कि यदि आग विकराल रूप ले लेती तो बुझाना मुश्किल हो जाता, क्योंकि सकरी गलियों के बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचना मुश्किल हो जाता।
ये भी पढ़ें- बरेली: आवारा जानवरों के झुंड ने किसानों और राहगीरों पर किया हमला, कई लोग गंभीर रूप से घायल
