आज रामनगरी में मोदी मनाएंगे छोटी दिवाली, अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। दीपावली की पूर्व संध्या पर आज (रविवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाएंगे। प्रधानमंत्री भगवान राम की पूजा करेंगे, इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी करेंगे। नरेंद्र मोदी सरयू नदी के न्यू घाट पर आरती में शामिल होंगे, जिसके …

अयोध्या। दीपावली की पूर्व संध्या पर आज (रविवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाएंगे। प्रधानमंत्री भगवान राम की पूजा करेंगे, इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी करेंगे। नरेंद्र मोदी सरयू नदी के न्यू घाट पर आरती में शामिल होंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री द्वारा भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत होगी।

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला के दर्शन करेंगे और उसके बाद वे दीप जलाएंगे। दीप जलाने के बाद वे रामलला की आरती करेंगे। ट्रस्ट के लोग उनका सम्मान करेंगे। PM को श्रीराम के वस्त्र दिए जांएगे।

शाम को 6:25 पर 5100 बत्ती की विशेष आरती से पीएम मां सरयू की आरती उतारेंगे। इस दौरान सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वहां मौजूद रहेंगे। सरयू के तट से भगवान राम के जन्म स्थान तक पूरी अयोध्या रोशनी से जगमग कर रही है। प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर खास तैयारी चल रही है। पूजा के लिए 8 बेदी से वैदिक ब्राह्मण आयेंगे। पीएम मोदी करीब ढाई घंटा अयोध्या में रहेंगे। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें : दीपोत्सव : बिछ गए 17 लाख दीये, सुरक्षा में जकड़ी अयोध्या

क्या है शेड्यूल?
प्रधानमंत्री आज शाम 4:55 बजे रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद शाम 5:05 पर राम मंदिर निर्माण का अवलोकन करेंगे। 5:40 बजे राम कथा पार्क में भगवान श्री राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:25 पर माम सरयू की आरती करेंगे और इसके बाद शाम 6:40 पर राम की पैड़ी पर आयोजित दीपोत्सव में शामिल होंगे। फिर शाम 7:25 बजे नया घाट सही पर ग्रीन डिजिटल फायर वर्क का निरीक्षण करेंगे। दीपोत्सव में कई देशों के राजदूत भी शामिल होंगे।

निकाली जाएंगी 16 झाकियां
हर बार की तरह इस बार भी जगमग झाकियां निकाली जाएंगी। यहां 16 झाकियों को निकाला जाएगा।इन झांकियों में राम जन्मभूमि मॉडल, काशी कॉरिडोर, विजन 2047, 1090 तथा भगवान राम के जन्मकाल से लेकर राज्याभिषेक तक के दृश्यों का जीवंत चित्रण किया जाएगा। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रामायणकालीन शिक्षा पर आधारित सामाजिक संदेश देने वाली झांकी होगी। नगर भ्रमण करने वाली झांकियों से संबंधित कलाकार 16 रथों पर सवार होंगे, जो अपनी कला के जरिये रामायणकालीन दृश्यों को जीवंत करेंगे। इसके अलावा देश के अन्य इलाकों के कलाकार रथ के आसपास नृत्य करते चलेंगे।

भगवान राम की झांकी को झंडी दिखाकर रवाना किया
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अयोध्या में दीपोत्सव 2022 से पहले भगवान राम की झांकी को झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के अवसर पर हमारे प्रधानमंत्री जी अयोध्या आने वाले हैं और इस अवसर का पहला कार्यक्रम शोभा यात्रा 16 झांकियों के साथ शुरू की गई। पीएम मोदी का कार्यक्रम लगातार दोपहर से शुरू होगा और ये कार्यक्रम रात तक चलेगा।

ये भी पढ़ें : पीएम का आगमन : मोदी के अलग-अलग ड्रेस वाले कटाउट बने चर्चा

संबंधित समाचार