बरेली: सीवर की बेतरतीब खुदाई, बरसात में आफत लाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर में सीवर ट्रंक लाइन की खुदाई मनमाने तरीके से कराई जा रही है। यह मनमानी बरसात के मौसम में शहर के नागरिकों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। फर्म का गहरी खुदाई करने का तरीका लोगों को आफत में डाल रहा है। जिस सड़क को लोग चकाचक देख रहे, वह पलभर …

बरेली,अमृत विचार। शहर में सीवर ट्रंक लाइन की खुदाई मनमाने तरीके से कराई जा रही है। यह मनमानी बरसात के मौसम में शहर के नागरिकों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। फर्म का गहरी खुदाई करने का तरीका लोगों को आफत में डाल रहा है। जिस सड़क को लोग चकाचक देख रहे, वह पलभर में गड्ढे में तब्दील हो जा रही है।

अब कालीबाड़ी रोड को गड्ढायुक्त बनाने के बाद नगर निगम के गेट के पास खुदाई की जा रही है। कुछ ही दिन में अय्यूब खां चौराहा, नगर निगम के गेट के पास सड़क की एक लेन गड्ढे में तब्दील हो जाएगी। अगर बरसात हुई तो श्यामगंज तक की सड़क बंद करनी पड़ेगी। हालत ऐसी हो जाएगी कि किसी को सैटेलाइट से आना जाना होगा तो किसी को एक रास्ता चौकी चौराहे की सड़क से आना पड़ेगा।

शहर में अमृत योजना तहत सीवर ट्रंक लाइन बिछाने का काम करीब दस माह से चल रहा है। अभी तक साढ़े तीन किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। इसमें जंक्शन रोड, सेटेलाइट, श्यामगंज, कालीबाड़ी, नगर निगम गेट के पास आधा अूधरा काम हुआ है। किसी भी जगह पूरा काम फर्म ने नहीं किया है। इस कार्य को दिसंबर माह तक करीब 12.700 किलोमीटर ट्रंक सीवर लाइन बिछाई जानी है।

गाजियाबाद की सतीश कुमार एंड कंपनी यह काम करा रही है। काम की गति बहुत धीमी है। इसके साथ सड़कों को फिर से बनवाने की अभी तक कोई योजना न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गहरी खुदाई के कारण सड़कें भी बर्बाद हो चुकी हैं। हल्की बरसात में सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा है।

संबंधित समाचार