लखनऊ के लुलु मॉल में अब ग्राहकों ने किया जमकर हंगामा, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के लुलु मॉल दीपवाली के मौके पर भारी भीड़ जुट रही है। ऐसे मे दुकानदारों ने तमाम तरह की स्टार कंडीशन के साथ कई ऑफर भी दिए हुए हैं। ऐसे में ग्राहकों का आरोप है कि यहां ऑफर के नाम पर विज्ञापन में गुमराह किया जा रहा हैं। इस बात से नाराज कई …

लखनऊ। राजधानी के लुलु मॉल दीपवाली के मौके पर भारी भीड़ जुट रही है। ऐसे मे दुकानदारों ने तमाम तरह की स्टार कंडीशन के साथ कई ऑफर भी दिए हुए हैं। ऐसे में ग्राहकों का आरोप है कि यहां ऑफर के नाम पर विज्ञापन में गुमराह किया जा रहा हैं। इस बात से नाराज कई ग्राहकों ने हंगामा भी किया है। हंगामे से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है।

ग्राहकों का आरोप है कि 50% छूट का वादा विज्ञापन में किया गया है, इसके चलते वह दूर-दूर से मॉल में खरीदारी के लिए आए हुए हैं। यहां आने के बाद ही पता चल रहा है कि विज्ञापन तो भ्रामक है, ग्राहकों का कहना है कि यहां एक निजी कंपनी ने 50% छूट पर फ्लैट देने का वादा किया गया था। लेकिन कंपनी ने अपने स्टार कंडीशन बताकर ग्राहकों को भ्रामक स्थिति में डाल दिया। इसके बाद कई कस्टमर भड़क गए और हंगामा चालू कर दिया। हालांकि इस मामले में लुलु मॉल प्रशासन में भी दखल देते हुए ग्राहकों को शांत कराया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : लुलु मॉल में एक बार फिर अदा हुई नमाज, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार