Video: मंत्री ने जड़ा थप्पड़, समस्या बताने आई थी महिला, कांग्रेस ने पूछा- बर्खास्त करेंगे?
बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार में मंत्री वी. सोमन्ना ने शनिवार शाम चामराजनगर ज़िले में ज़मीन के मालिकाना हक से जुड़ी अपनी समस्या बताने आई एक महिला को थप्पड़ मार दिया। सामने आए वीडियो में महिला थप्पड़ मारे जाने के बाद भी मंत्री के पैर छूते हुए दिख रही है। खबर है कि सोमन्ना ने बाद में …
बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार में मंत्री वी. सोमन्ना ने शनिवार शाम चामराजनगर ज़िले में ज़मीन के मालिकाना हक से जुड़ी अपनी समस्या बताने आई एक महिला को थप्पड़ मार दिया। सामने आए वीडियो में महिला थप्पड़ मारे जाने के बाद भी मंत्री के पैर छूते हुए दिख रही है। खबर है कि सोमन्ना ने बाद में महिला से माफी मांग ली।
कर्नाटक के चामराज नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के हंगला गांव में कार्यक्रम के दौरान हाउसिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर विकास मंत्री वी सोमन्ना (V Somanna) ने एक महिला को सरेआम थप्पड़ मार दिया। वी सोमन्ना बीजेपी के नेता हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कर्नाटक सरकार में मंत्री वी. सोमन्ना ने चामराजनगर ज़िले में ज़मीन के मालिकाना हक से जुड़ी अपनी समस्या बताने आई एक महिला को थप्पड़ मार दिया। सामने आए वीडियो में महिला थप्पड़ मारे जाने के बाद भी मंत्री के पैर छूते हुए दिख रही है। खबर है कि सोमन्ना ने बाद में महिला से माफी मांग ली। pic.twitter.com/qdCxNFl9WM
— Amrit Vichar (@AmritVichar) October 23, 2022
दरअसल वी सोमन्ना शनिवार को जमीन का मालिकाना हक देने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने पौने दो सौ लोगों को मकान का मालिकाना हक दिया। लेकिन जब पीड़ित महिला को हक नहीं मिला तो वह भड़कती हुई नजर आई। इसी बात पर मंत्री ने महिला को थप्पड़ मार दिया। हालांकि महिला ने थप्पड़ खाने के बावजूद मंत्री के पैर छुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला मंत्री से मिलने की कोशिश कर रही थी और मौके पर भीड़ बहुत ज्यादा थी। इसी दौरान मंत्री ने महिला के साथ ये व्यवहार किया।
बोम्मई सरकार का महिलाओं को दीपावली तोहफ़ा…
मंत्री अबला महिला को सरेआम थप्पड़ मारते है
महिला थप्पड़ से ज़मीन पर गिर जाती है
माफ़ी माँगने की बजाय मंत्री, वी.सोमन्ना महिला को पुलिस से बाहर फिंकवा देते हैं।
मोदी जी, अब क्या कहेंगे?
मंत्री सोमन्ना को बर्खास्त करो?#AntiWomenBJP pic.twitter.com/DGw05aWpqG
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 23, 2022
मंत्री के महिला के थप्पड़ मारने की घटना से मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। बाद में विपक्ष ने भी बीजेपी नेता पर निशाना साधा और इस घटना की निंदा की। जिसके बाद मंत्री वी सोमन्ना ने इस घटना के लिए माफी मांगी है। कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, एक तरफ लोगों को 40 प्रतिशत कमीशन का भारी खामियाजा भुगतना पड़ता है और दूसरी तरफ, सत्ता के नशे में चूर मंत्रियों द्वारा महिलाओं को थप्पड़ मारा जाता है। क्या सीएम बोम्मई आप ऐसे मंत्री को बर्खास्त करेंगे?
ये भी पढ़ें : कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी का निधन, CM बोम्मई ने जताया शोक
