अयोध्या: एजेंडा फाइनल, सर्किट हाउस में होगी ट्रस्ट की बैठक
अयोध्या, अमृत विचार। 18 जुलाई को आयोजित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक फैजाबाद सर्किट हाउस में होगी। ट्रस्ट ने बैठक में विचार के लिए एजेंडा फाइनल कर लिया है। राम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष ने राम जन्मभूमि परिसर पहुंच परिसर का जायजा लिया और तकनीकी सलाहकार संस्था लार्सन एंड टूब्रो की टीम …
अयोध्या, अमृत विचार। 18 जुलाई को आयोजित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक फैजाबाद सर्किट हाउस में होगी। ट्रस्ट ने बैठक में विचार के लिए एजेंडा फाइनल कर लिया है। राम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष ने राम जन्मभूमि परिसर पहुंच परिसर का जायजा लिया और तकनीकी सलाहकार संस्था लार्सन एंड टूब्रो की टीम से मंत्रणा की।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दूसरी बैठक में शामिल होने के लिए राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष पूर्व नौकरशाह नृपेंद्र मिश्र बुधवार की देर शाम जनपद पहुंच गए। राम जन्म भूमि के सुरक्षा सलाहकार सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त महानिदेशक राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी केके शर्मा परिसर व कार्यशाला का निरीक्षण करने के बाद सर्किट हाउस में डेरा डाले हुए हैं।
शुक्रवार से ट्रस्ट के अन्य सदस्यों के आगमन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ट्रस्ट के तीन वरिष्ठ सदस्यों ने कोरोना के संकट के चलते अपने चिकित्सक के सुझाव पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शिरकत की जानकारी दी है।
