लखनऊ: एसजीपीजीआई शुरू करेगा टेली आईसीयू की सुविधा, इन मरीजों को मिलेगा लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित मेडिकल कालेजों के आईसीयू में भर्ती मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज अब एसजीपीजीआई मुहैया करायेगा। इसके लिए एसजीपीजीआई की तरफ से जल्द ही टेली आईसीयू की शुरूआत की जायेगी। जिसके तहत प्रदेश के छह मेडिकल कालेजों की आईसीयू में भर्ती मरीजों की निगरानी एसजीपीजीआई के चिकित्सकों के जरिये …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित मेडिकल कालेजों के आईसीयू में भर्ती मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज अब एसजीपीजीआई मुहैया करायेगा। इसके लिए एसजीपीजीआई की तरफ से जल्द ही टेली आईसीयू की शुरूआत की जायेगी। जिसके तहत प्रदेश के छह मेडिकल कालेजों की आईसीयू में भर्ती मरीजों की निगरानी एसजीपीजीआई के चिकित्सकों के जरिये की जायेगी।

दरअसल, एसजीपीजीआई अपने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा के लिए पूरे देश में अलग स्थान रखता है। देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी मरीज यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं। इतना ही नहीं प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कालेजों से गंभीर मरीज इलाज के लिए पीजीआई रेफर कर दिये जाते हैं। गंभीर मरीजों को दौड़ भाग से बचाने के लिए एसजीपीजीआई ने टेली आईसीयू के जरिये गंभीर मरीजों को उसी मेडिकल कालेज में इलाज देने की योजना बनाई है,जहां पर वह भर्ती होंगे।

एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ.आर.के.धीमान ने बताया है कि टेली आईसीयू कार्यक्रम जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके लिए एसजीपीजीआई व पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुका है। टेली आईसीयू के लिए पावर ग्रिड ने लगभग 11 करोड़ की धनराशी कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत पीजीआई को प्रदान कर दी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के गोरखपुर,मेरठ,झांसी,आगरा,कानपुर व प्रयागराज स्थित मेडिकल कालेज के आईसीयू को इंटरनेट से जोड़ा जायेगा। उसके बाद वहां भर्ती मरीजों को ऑडियो व विजुवल के माध्यम से एसजीपीजीआई के चिकित्सक परामर्श दे सकेंगे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: एसजीपीजीआई में दिवाली पर्व पर वेतन मिलने से स्वास्थ्यकर्मियों में खुशी की लहर

संबंधित समाचार