Video: ये आराम का मामला है! बंदे ने बनाई गजब की कुर्सी, कपड़े भी हो जाएंगे इस्त्री
Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल एक जुगाड़ का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख कर आप भी तारीफ करेंगे। यह जुगाड़ मल्टीपर्पस है। दरअसल, एक शख्स ने कुर्सी बनाई है, जिसे इस तरह से बनाया गया है कि उसे आप कपड़े प्रेस (Clothes Iron इस्त्री )करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। …
Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल एक जुगाड़ का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख कर आप भी तारीफ करेंगे।
यह जुगाड़ मल्टीपर्पस है। दरअसल, एक शख्स ने कुर्सी बनाई है, जिसे इस तरह से बनाया गया है कि उसे आप कपड़े प्रेस (Clothes Iron इस्त्री )करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लकड़ी की कुर्सी है, जिसे खोलकर शख्स कपड़े प्रेस करने वाली जगह बना देता है और फिर प्रेस को आराम से कुर्सी के बॉक्स में रख देता है।
शख्स ने ये बड़े काम की चीज बनाई है। आप कुर्सी पर बैठ भी सकते हैं और जरूरत पड़े तो उसपर कपड़े भी प्रेस कर सकते हैं। यह काफी इनोवेटिव आइडिया है, जो हर किसी के दिमाग में आता नहीं है. जिनके दिमाग में कुछ अलग करने का आइडिया आता है, वो ऐसी ही चीजों का इजाद करते हैं।
Innovation? pic.twitter.com/5HKHqE0BMP
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) October 22, 2022
इस शानदार इनोवेटिव जुगाड़ वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @TansuYegen नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में इसे ‘इनोवेशन’ करार दिया गया है। वहीं, लोगों ने वीडियो देख कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।
ये भी पढ़ें : Black Flower Girl: ‘फूल बेच रही’ इस लड़की ने बनाया Fool, फोटोज में देखिए असलियत
