अयोध्या: 12वीं पुण्यतिथि पर स्व. मालती यादव को दी श्रद्वांजलि
अमानीगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली से भाजपा विधायक रामचंद्र यादव की पत्नी व अमानीगंज की जिला पंचायत सदस्य रहीं स्व. मालती यादव की 12वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक निवास घाटौली पहुंच लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान निशुल्क आई कैंप का भी आयोजन किया गया। अमानीगंज के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने कहा …
अमानीगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली से भाजपा विधायक रामचंद्र यादव की पत्नी व अमानीगंज की जिला पंचायत सदस्य रहीं स्व. मालती यादव की 12वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक निवास घाटौली पहुंच लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान निशुल्क आई कैंप का भी आयोजन किया गया।
अमानीगंज के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने कहा कि स्व. मालती यादव के बताए गए मार्गों पर चलकर समाज के निचले तबके की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि समारोह में लायंस क्लब के चेयरमैन डॉ. निहाल रजा की ओर से आयोजित निशुल्क आई कैंप में लोगों के आंखों की जांच व चश्मा वितरण किया गया। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, आलोक चंद्र यादव ब्लॉक, पवन सिंह, हरिकेश शुक्ला, बब्बन, मोनू तिवारी, पवन पांडे आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-बांदा: जिला चिकित्सालय में बुजुर्ग से टप्पेबाजी, छह हजार नकदी लेकर फरार
